7 Mar 2026, Sat

आज की बड़ी ख़बरें : 9 सितंबर को राज्य मनाएगा बलराम जयंती किसान दिवस…CM विष्णुदेव साय के रायगढ़ प्रवास का दूसरा दिन…अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर उल्लास साक्षरता अभियान की शुरुआत…कांग्रेस की महिला मोर्चा लड़ेगी सड़क की लड़ाई…एग्रीटेक परियोजनाओं को गति देने किया जाएगा फसल सर्वेक्षण.. पढ़े पूरी खबर…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 8 सितम्बर 2024

आज की बड़ी ख़बरें….

9 सितंबर को राज्य मनाएगा बलराम जयंती किसान दिवस

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार रायपुर स्थ‍ित इंदिरा गांधी केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा. इसमें राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कृष‍ि मंत्री रामविचार नेताम श‍िरकत करेंगे. भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी मुख्य वक्ता होंगे | कृषि विवि में ’प्राकृतिक एवं गोवा आधारित कृषि’ पर राज्य स्तरीय कार्यशाला इस राज्य स्तरीय कार्यशाला में राज्य के 2 हजार से अधिक किसान शामिल होंगे बताया जा रहा कि 27 कृषि विज्ञान केंद्रों में बलराम जयंती के साथ दिवस समारोह का आयोजन होगा

CM विष्णुदेव साय के रायगढ़ प्रवास का दूसरा दिन

CM विष्णुदेव साय के रायगढ़ प्रवास का आज दूसरा दिन है, CM साय सुबह 10.50 पर बंजारी माई धाम पूंजीपथरा जाएंगे. पूजा एवं मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे. 11.40 पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में शामिल होंगे.दोपहर 1.30 बजे CM साय रायपुर लौटेंगे. शाम 4 बजे उल्लास साक्षरता कार्यक्रम में शामिल होंगे. पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन होगा.

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर उल्लास साक्षरता अभियान की शुरुआत

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर प्रदेश में राज्य स्तरीय उल्लास मेला रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 8 सितंबर को लगेगा। जहां विभिन्न जिलों से चयनित गतिविधि के 10 स्टॉल लगाए जाएंगे। उल्लास साक्षरता अभियान के शुभारंभ और मेले का प्रसारण सोशल मीडिया के जरिए सभी ब्लॉक मुख्यालय, पंचायत स्तर पर किया जाएगा। 7 सितंबर तक साक्षरता सप्ताह चलेगा। साक्षरता कार्यक्रम में CM विष्णुदेव साय शामिल होंगे व मंत्री केदार कश्यप कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे| बता दें कि एक सितंबर से साक्षरता सप्ताह चल रहा है सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत तमाम विधायक शामिल होंगे |

पढ़ें   विकसित भारत संकल्प यात्रा: किसान ने की रिश्वत मांगने वाले पटवारी की शिकायत, निलंबन के निर्देश

कांग्रेस की महिला मोर्चा लड़ेगी सड़क की लड़ाई

राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर पर कांग्रेस की महिला मोर्चा द्वारा 10 सितंबर को CM हाउस का घेराव किया जाएगा| इसकी शुरुवात राजीव गांधी चौक से लेकर CM हाउस तक प्रदर्शन होगा| महिलाओं के लिए सुरक्षित कानून की व्यवस्था करने की करेंगी मांग|

एग्रीटेक परियोजनाओं को गति देने किया जाएगा फसल सर्वेक्षण

एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत डिजिटल फसल सर्वेक्षण के लिए 3 जिलों का चयन पायलट प्रोजेक्ट में किया है| कृषि व कृषक कल्याण मंत्रालय हर गांव में सर्वे करेगा यह सर्वेक्षण 9 सितंबर से 30 सितंबर तक होगा जिसमे धमतरी, महासमुंद, कबीरधाम सहित अन्य जिलों के चयनित गांव में सर्वेक्षण होगा इस सर्वे से फसलों की मिलेगी सटीक जानकारी और किसानों का फायदा होगा उक्त सर्वे हेतु हर गांव से 20 सर्वेक्षणकर्ताओं का चयन होगा | डिजिटल फसल सर्वेक्षण के तहत किए जाने वाले कार्यों में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित की जाएगी

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.