12 Mar 2026, Thu
Breaking

रायपुर में फिर चाकूबाजी: प्रेम प्रसंग में युवक ने युवती को मारा चाकू, युवती की इलाज के दौरान मौत, एक ही संस्थान में पहले काम करते थे दोनों

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 सितंबर 2024

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी को घटना से एक युवती की मौत हो गई ।  आज मरीन ड्राइव के सामने मोमोज मैजिक नमक रेस्टोरेंट मैं काम करने वाली पीड़िता को इसी संस्थान में पूर्व में काम करने पूर्व परिचित लोकेश्वर तारक के द्वारा प्रेम प्रसंग के कारण आज करीबन 15.45 बजे गले में धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया जिससे पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई । युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई ।

वही युवती को चाकू मारने के बाद अपने हाथ को भी उसी धारदार हथियार से स्वयं काट लिया और तेलीबांधा तालाब में कूद गया जिसे थाना स्टाफ ,आसपास के नागरिक ब एसडीआरएफ की टीम द्वारा बोट से रेस्क्यू किया गया है ।

आरोपी का उपचार भी चिकित्सालय में कराया जा रहा है ।

Share
पढ़ें   जेल में बंद रानू साहू, सौम्या चौरसिया और समीर विश्नोई के खिलाफ एक और FIR दर्ज : सरकारी अधिकारी रहते कांग्रेस शासन काल में जमकर बनाई संपत्ति, EOW ने आय से अधिक संपत्ति मामले में दर्ज किया केस

 

 

 

 

 

You Missed