22 Oct 2026, Thu
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय झारखंड में करेंगे चुनावी प्रचार…इंडियन रोड कांग्रेस अधिवेशन का दूसरा दिन…पूर्व CM भूपेश बघेल रायपुर दक्षिण विधानसभा में करेंगे प्रचार…देखें आज की बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 09 नवंबर 2024

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए झारखंड जाएंगे । वे रांची से सिमडेगा और मझगांव विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे । मुख्यमंत्री का रांची के लिए प्रस्थान सुबह 9:40 बजे होगा ।

भारतीय रोड कांग्रेस अधिवेशन का आज दूसरा दिन

राजधानी रायपुर में इंडियन रोड कांग्रेस की शुरुआत कल केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की है । आज अधिवेशन का दूसरा दिन है । आज देश भर के तमाम तकनीशियन अपनी राय व्यक्त करेंगे साथ ही शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा । छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण मंत्री अरुण साव इस दौरान मौजूद रहेंगे ।

पूर्व CM भूपेश बघेल आज रायपुर दक्षिण में करेंगे चुनावी प्रचार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर दक्षिण विधानसभा में कई चुनावी सभा को संबोधित करेंगे । भूपेश बघेल इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के पक्ष में प्रचार करेंगे ।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब सभी सरकारी काम होंगे ऑनलाइन: सरकार ने विभागों और कलेक्टरों को ई-ऑफिस से काम करने के दिए सख्त निर्देश

 

 

 

 

 

You Missed