24 Jul 2026, Fri

CM विष्णुदेव साय का झारखंड दौरा रद्द : चुनावी सभा को संबोधित करने जाने वाले थे झारखंड, रद्द हुआ CM का आज का झारखंड दौरा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 09 नवंबर 2024

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का झारखंड दौरा रद्द हो गया है । दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए झारखंड जाने वाले थे । वे रांची से सिमडेगा और मझगांव विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे ।

 

 

आपको बताते चलें कि झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का नाम भी शामिल है । झारखंड में जहां दो चरणों में 13 व 20 नवंबर को मतदान होना है वहीं महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होना है । रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट में भी 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे । वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी ।

Share
पढ़ें   ‘खेले बढ़िया छत्तीसगढ़िया’ थीम के साथ शुरू हुआ CCPL-3: स्टेडियम में जुटे क्रिकेट प्रेमी, खिलाड़ियों में दिखा जोश