20 Oct 2026, Tue
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय लेंगे बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक…झारखंड और महाराष्ट्र में थमेगा चुनाव प्रचार…CGPSC की इंटरव्यू की शुरुआत…पढ़ें आज की बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 18 नवंबर 2024

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज चित्रकूट में बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक लेंगे । तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:55 बजे, मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से कार द्वारा पुलिस ग्राउंड हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा चित्रकोट के लिए रवाना होंगे।

सुबह 11:05 बजे, बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक चित्रकोट में आयोजित की जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में क्षेत्रीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी । चित्रकूट में बैठक के बाद सीएम जगदलपुर लौटेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे ।

बस्तर विकार प्राधिकरण की बैठक में बस्तर क्षेत्र के सभी विधायक मौजूद रहेंगे साथ ही बस्तर संभाग के सभी बड़े अफसर भी मौजूद रहेंगे ।

 

महाराष्ट्र और झारखंड में थमेगा प्रचार

महाराष्ट में पहले और झारखंड में दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होना है, जिसके लिए आज चुनावी प्रचार का शोर थम जाएगा । झारखंड के 81 सीटों पर दो चरण में चुनाव हो रहे हैं, तो वही महाराष्ट्र में सिर्फ एक चरण में मतदान 20 नवंबर को होना है । दोनों राज्यों के परिणाम 23 नवंबर को जारी होंगे ।

CGPSC 2023 की इंटरव्यू की शुरुआत आज से

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2023 की इंटरव्यू की शुरुआत आज से होनी है । इंटरव्यू दो पालियों में आयोजित होगी । प्रथम पाली सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक होगी वहीं दूसरी पाली का इंटरव्यू दोपहर 2 बजे शाम 5 बजे तक होगी । इस दौरान 703 अभ्यर्थी कुल 242 पदों के लिए साक्षात्कार देंगे ।

पढ़ें   रायगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना: पति से कहासुनी के बाद महिला ने लगाई फांसी, ढाई साल के मासूम को छोड़कर मौत को लगाया गले, पुलिस जांच में जुटी

राजधानी रायपुर में आज से श्री रामकथा की शुरुआत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डुमरतराई में आज से श्री राम कथा की शुरुआत होगी, जो 24 नवम्बर तक चलेगी । कथा के प्रथम दिवस के मौके पर आज भव्य शोभायात्रा भी निकलेगी, जिसकी शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी । पंडित आचार्य श्री युवराज पांडेय अपने मुखारविंद से कथा कहेंगे । कथा का समय दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगा ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed