22 Oct 2026, Thu
Breaking

स्थानीय चुनावों को लेकर BJP की बड़ी बैठक : दो दिनों तक नगरीय निकायों और पंचायतों में भगवा ध्वज लहराने बनी रणनीति, प्रदेश प्रभारी के साथ CM ने दिए पदाधिकारियों को जीत के मंत्र

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 01 दिसंबर 2024

छत्तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में भाजपा अभी से जुट चुकी है । चुनाव की रणनीति को लेकर दो दिनों तक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठक चली । बैठक में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ कई कैबिनेट मंत्री और संगठन के नेता भी शामिल रहे ।

दो दिनों तक चली इस बैठक में प्रथम दिन बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग के पदाधिकारियों की बैठक हुई, तो वहीं दूसरे दिन रायपुर और दुर्ग संभाग के मोर्चा और मंडल के पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए ।

बैठक में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा में जो जीत हुई है उसी क्रम को आगे भी बढ़ाना है । नितिन नबीन ने अपने पार्टी के नेताओं से कहा कि जो योजना सरकार महिलाओं और युवाओं के साथ किसानों के लिए चला रही है, उसको जनता को बताना है ।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है और इसका फायदा चुनाव में अवश्य मिलेगा । विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ महिलाओं के साथ किसानों को मिल रहा है और सरकार निकायों के साथ पंचायतों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है ।

प्रदेश प्रभारी किरण सिंह देव ने सदस्यता अभियान को लेकर खुशी जताते कहा कि हमारी पार्टी को जितना लक्ष्य छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय संगठन ने दिया था उससे ज्यादा हमारी पार्टी ने लक्ष्य प्राप्त कर लिया है । किरण सिंह देव ने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत के चुनावों की घोषणा कभी भी हो सकती है इसलिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाएं ।

पढ़ें   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया, शाल-श्रीफल भेंटकर किया आत्मीय स्वागत

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों के साथ सीएम, प्रदेश प्रभारी और दोनों उपमुख्यमंत्रियों की अलग से भी बैठक हुई । बैठक में चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण रणनीतियां बनाई गई ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed