20 Oct 2026, Tue
Breaking

जब CGPSC के टॉपर रवि पहुंचे अपने गांव ‘कोसमंदी’ : गांव वालों ने किया आतिशी स्वागत..दोस्तों ने कंधे पर उठाया…पहले किए प्रभु श्रीराम के दर्शन…फिर मां – पिता से मिलकर भावुक हुए रवि…देखें VIDEO

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 09 दिसंबर 2024

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के CGPSC-23 के टॉपर रवि शंकर वर्मा अपने गृह ग्राम कोसमंदी पहुंचे। रवि जब अपने गांव कोसमंदी पहुँचे, तब पूरा का पूरा गांव अपने गाँव की शान रवि के स्वागत के लिए उमड़ पड़ा। इस दौरान बैंड बाजे के साथ बाक़ायदा रैली निकालकर गांव भ्रमण किया गया। पूरा गांव खुशी में झूम उठा। रविशंकर वर्मा ना केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे गांव का गौरव बन चुके है।

रवि ने गाँव में प्रवेश करते ही सबसे पहले भगवान सीताराम मंदिर जाकर प्रभु श्रीराम और माता सीता का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद अपने घर पहुँचकर रवि भावुक होते नज़र आये और अपनी माँ से लिपटकर रोने लगे।

 

 

दरअसल, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा परीक्षा 2023 के टॉपर रविशंकर अब युवाओं के लिए प्ररेणा का स्रोत है। यहीं कारण है कि, जब वे गांव पहुंचे तो उनके दोस्त, माता-पिता उन्हें अपने कंधे पर उठा लिया है। इस भव्य स्वागत के बाद रविशंकर काफी भावुक हो गए। खुशी के कारण उनकी आंख से आंसू भी निकलने लगे और अपनी मां के गले लगकर रो पड़े।  इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के लोग उपस्थित रहे।

मेहनत और ईमानदारी से मिलती है सफलता- रविशंकर 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के नतीजों में बलौदाबाजार के रविशंकर वर्मा ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद अब रविशंकर वर्मा का नाम छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बन गया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह सिर्फ एक परीक्षा का परिणाम नहीं है, बल्कि यह मेरे सपनों की ओर एक कदम और करीब बढ़ने की कहानी है। उन्होंने यह भी कहा कि, अगर आप किसी भी परेशानी से डरे बिना मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगे। फिर सफलता आपके कदमों में होगी।

Share
पढ़ें   राजनीति से नहीं भक्ति से जुड़ी है रायपुर की भव्य कावड़ यात्रा : मूणत की अगुवाई में 3 अगस्त को गूंजेगा 'हर हर महादेव', 7 नदियों के जल से होगा हटकेश्वरनाथ का जलाभिषेक, CM विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह रहेंगे शामिल

 

 

 

 

 

You Missed