23 Oct 2026, Fri
Breaking

रक्तदान’ का अलख जगा रहीं हैं रायपुर की महिला शक्ति : डॉक्टर प्रीति मिश्रा करा रहीं हैं 14 वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन, लोगों को खून के माध्यम से मिल रही नई जिंदगी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 09 दिसंबर 2024

छत्तीसगढ़ के रायपुर में महिला शक्ति रक्तदान शिविरों का रिकॉर्ड आयोजन कराकर मानव सेवा का बीड़ा उठा रही हैं। रायपुर की डॉक्टर प्रीति मिश्रा, जो वर्तमान में डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या पीजी कॉलेज की प्राचार्य हैं, पिछले 14 वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने यह शिविर जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ कॉलेज में आयोजित किया था, जहां वे समाजशास्त्र और एमएसडब्ल्यू विभाग की विभागाध्यक्ष थीं।

इस वर्ष पहली बार यह शिविर उनके वर्तमान संस्थान में आयोजित किया गया। इन वर्षों में इन शिविरों के माध्यम से कुल 300 यूनिट रक्त एकत्र किया गया है, जो ज़रूरत पड़ने पर लोगों के काम आता है और कईयों का जीवन इससे बच पाता है। इस दौरान पहली बार रक्त दान करने वालीं छात्राओं ने अपना अनुभव साझा किया।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय भैंसा में आयोजित सुशासन तिहार में ग्रामीणों से हुए रूबरू : 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के लिए 10 जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पानी टंकी, हायर सेकेंडरी स्कूल भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी ₹3.5 करोड़ की सौगात

 

 

 

 

 

You Missed