10 Mar 2026, Tue
Breaking

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का CG प्रवास : साइंस कॉलेज मैदान में ‘जनादेश परब’ कार्यक्रम में होंगे शामिल, BJP कार्यालय में स्मृति मंदिर का करेंगे उद्घाटन, देखें जे पी नड्डा का पूरा कार्यक्रम

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 13 दिसंबर 2024

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक के पी नड्डा दोपहर 2 बजकर 45 मिनट में रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे । उसके बाद सीधे साइंस कॉलेज मैदान में सरकार को एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम जनादेश परब में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे ।

साइंस कॉलेज मैदान से लगभग 3:30 बजे रवाना होकर दोपहर 3:55 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर पहुंचेंगे । बीजेपी कार्यालय में स्मृति मंदिर का उद्घाटन करने के बाद बड़े नेताओं से चर्चा करेंगे ।

बीजेपी कार्यालय से शाम 6 बजकर 25 मिनट पर रवाना होकर स्वर्गीय गोपाल व्यास के निवास पहुंचेंगे। स्वर्गीय गोपाल व्यास के परिवारजनों से मुलाकात कर 7 बजकर 20 मिनट में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से रात्रि 8 बजे विशेष विमान से उड़ान भर नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे ।

Share
पढ़ें   CG के 10 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा पदक : गणतंत्र दिवस के मौके पर मिलेगा पदक, IG रामगोपाल गर्ग के साथ SSP शशि मोहन सिंह होंगे सम्मानित

 

 

 

 

 

You Missed