9 Jun 2025, Mon 2:50:20 PM
Breaking

उप-मुख्यमंत्री अरुण साव का कांग्रेस को उसी की भाषा में करारा जवाब, कहा- “राहुल गांधी हिंसक हैं, संविधान के मंदिर में धक्का-मुक्की कर रहे हैं, नकली गांधी ने असली गांधी को शर्मिंदा किया”

रायपुर, 20 दिसंबर 2024| लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद परिसर में भाजपा सांसदों के साथ शहजादे राहुल गांधी ने हिंसा का रास्ता अपनाते हुए धक्का-मुक्की की है। इस उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस को उसी की भाषा में जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, गांधी सरनेम लगाने वाले राहुल को यह कृत्य शोभा नहीं देती। महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी रहे, और ये नकली गांधी “राहुल गांधी” हिंसा के पुजारी।

साव ने कहा कि, कांग्रेस चुनावों में लगातार हार से बौखला गई है। कांग्रेस पार्टी भाजपा के विरोध में किसी भी हद में चली गई। इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी हिंसक बयानबाजी में उतर गए है।

उप मुख्यमंत्री साव ने संसद धक्का मुक्की मामले में कांग्रेस की छत्तीसगढ़ विधानसभा में उनके खिलाफ की गई नारेबाजी का जवाब उन्हीं की भाषा में देते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा कि, 70 वर्षों से संविधान से धक्का-मुक्की करने वाले नामदार परिवार के राजकुमार संविधान के मंदिर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग सांसद को धक्का देकर-खून बहाकर, एक अन्य सांसद को ICU में पहुंचाकर कह रहे…
“मैंने धक्का-मुक्की की है, धक्का मुक्की से यहां कुछ होता नहीं है”
“ये तो सबसे बड़ा सूचक है,
राहुल गांधी हिंसक है”!!

Share
पढ़ें   ‘रामराज्य युवा यात्रा‘ पहुंचेगी छत्तीसगढ़ : श्रीलंका के अशोक वाटिका से शुरु हुई है यात्रा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मिला यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed