13 May 2025, Tue 5:27:53 PM
Breaking

सुकमा मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता: पालीगुड़ा-गुंडराजगुडेम में 3 माओवादियों के शव बरामद, भारी विस्फोटक और हथियार भी मिले

सुकमा, 09 जनवरी 2025: सुकमा जिले के पालीगुड़ा-गुंडराजगुडेम क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन हार्डकोर पुरुष माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों के पास से बीजीएल लॉन्चर, अन्य हथियार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और नक्सल सामग्रियां मिली हैं।

पुलिस के अनुसार, डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा की संयुक्त टीम ने शीर्ष माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर 08 जनवरी को सुकमा और बीजापुर के सीमावर्ती इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। अभियान के दौरान 09 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे पालीगुड़ा और गुंडराजगुडेम के जंगल और पहाड़ों में मुठभेड़ शुरू हुई। यह मुठभेड़ रुक-रुक कर चलती रही, जिसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मारे गए नक्सलियों के PLGA संगठन और दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी के सदस्य होने की संभावना है। उनकी पहचान की जा रही है। पुलिस ने बताया कि विस्तृत जानकारी बलों की मुख्यालय वापसी के बाद साझा की जाएगी।

 

सुकमा में नक्सल विरोधी अभियान के तहत यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : 12 अगस्त को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव आएंगे छत्तीसगढ़....सीएम साय आज जनदर्शन में सुनेंगे आम जनता की समस्या....भाजपा प्रदेश कार्यालय सहायता केंद्र में आज वित्त मंत्री सुनेंगे आम लोगो व कार्यकर्ताओ की समस्या....कांग्रेस कल मनाएगी क्रांति दिवस.... पढ़े पूरी खबर...

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed