7 Mar 2026, Sat

गरियाबंद में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़: 10 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर; 2026 तक नक्सलवाद मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम, सीएम विष्णुदेव साय ने किया ट्वीट

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 21 जनवरी 2025

गरियाबंद जिले के मेनपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ीघाट इलाके में रविवार रात से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में अब तक 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। यह मुठभेड़ सुरक्षा बलों की लगातार सफलता का परिणाम है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2026 तक देश और प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त करने के संकल्प को सशक्त बना रही है।

सुरक्षा बलों की बहादुरी और उनकी सफलता की सराहना करते हुए, इस अभियान के परिणामों को नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार के प्रयासों से यह सुनिश्चित माना जा रहा है कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह से खात्मा हो जाएगा।

इस संदर्भ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने X पर ट्वीट करते हुए कहा, “गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ीघाट में सुरक्षा बलों की नक्सलियों के खिलाफ जारी मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर बेहद उत्साहजनक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हमारे जवान नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार के प्रयासों से हम 2026 तक नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्ति प्राप्त करेंगे।”

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय का मेगा रोड शो के साथ बड़ी जनसभा...नगरीय निकाय के लिए कांग्रेस करेगी घोषणा पत्र जारी...केंद्रीय गृह मंत्री अमित का कल छत्तीसगढ़ दौरा...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed