17 Mar 2025, Mon 3:55:53 AM
Breaking

रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे को सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी: बने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नए कुलपति, 5 मार्च से संभालेंगे पदभार

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 01 मार्च 2025

रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान कुलपति बलदेव भाई शर्मा का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 4 मार्च को समाप्त हो रहा है।

महादेव कावरे को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ 5 मार्च से आगामी आदेश तक या अधिकतम छह माह की अवधि तक कुलपति पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

 

 

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ बजट 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किए ऐतिहासिक बजट पर हस्ताक्षर, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप भी रहे शामिल

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed