प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 20 मार्च 2025
बस्तर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने मुठभेड़ में 22 नक्सलियों को मार गिराया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस पर बयान देते हुए कहा कि “22 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। यह जवानों की बहादुरी और समर्पण का परिणाम है।”
उन्होंने आगे कहा कि अलग-अलग इलाकों में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। “यह हमारे लिए बहुत बड़ी सफलता है। बस्तर अब बदल रहा है, समूचा बस्तर नई दिशा में आगे बढ़ रहा है,” उपमुख्यमंत्री ने कहा।
सुरक्षा बलों की ओर से इलाके में तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान और तेज किया जाएगा।