10 Jun 2025, Tue 5:51:50 PM
Breaking

अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधियों ने की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात, बड़े भजन रामनामी मेला में शामिल होने का दिया न्योता

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 21 मार्च 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने सक्ती जिले के ग्राम जमगहन में 9 अप्रैल को आयोजित होने वाले बड़े भजन रामनामी मेला में मुख्यमंत्री साय को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इस निमंत्रण के लिए महासभा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव सहित सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार-भाटापारा एवं रायगढ़ जिले के रामनामी संप्रदाय से जुड़े सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू बोलेरो पेड़ से टकराई, दो लोगों की मौके पर मौत, महिला गंभीर घायल

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed