प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 21 मार्च 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन व्यस्त कार्यक्रमों से भरा रहेगा। सुबह 9:45 बजे वे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 10:00 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे। वहां 11:00 बजे तक समय आरक्षित रहेगा।
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक विधानसभा सत्र चलेगा, जिसमें मुख्यमंत्री विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वे 3:30 बजे विधानसभा से प्रस्थान कर 4:00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला, रायपुर पहुंचेंगे।
प्रदेश कार्यालय में 4:00 बजे से 5:30 बजे तक एक महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है, जिसमें पार्टी के प्रमुख नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक के बाद वे 5:30 बजे वहां से रवाना होकर 5:45 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।