25 Oct 2026, Sun
Breaking

CG के मंत्री के काफिले में विधायकों की गाड़ियां आपस में टकराई : कई गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त, अस्पतालों का निरीक्षण करने निकले थे स्वास्थ्य मंत्री

भिलाई, 25 मार्च 2025

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के दौरे के दौरान बड़ा हादसा होने से बच गया। भिलाई में उनकी कारकेट में विधायकों की गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। पूर्व विधायक सावला राम डहरे अचानक अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवड़ा और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की गाड़ियों के बीच आ गए, जिससे तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं । गनीमत रही कि सभी विधायक स्वास्थ्य मंत्री की गाड़ी में मौजूद थे, वरना लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो सकता था। दरअसल, आज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अस्पतालों का निरीक्षण करने भिलाई पहुंचे थे ।

स्वास्थ्य मंत्री ने किया अस्पतालों का निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने दौरे की शुरुआत दुर्ग के जिला अस्पताल से की। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की और निरीक्षण के बाद संतोष व्यक्त किया कि अस्पताल की स्थिति में पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है।

Share
पढ़ें   रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी पर लगी मुहर, 4 दिसंबर को लखनऊ में सात फेरे; सगाई के बाद डेढ़ साल से था इंतजार

 

 

 

 

 

You Missed