11 Mar 2026, Wed
Breaking

CG BREAKING: बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, निलामसराई और धोबे पहाड़ के जंगलों में सुबह 7 बजे से जारी है फायरिंग

डेस्क

बीजापुर, 22 अप्रैल 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। उसूर थाना क्षेत्र के निलामसराई और धोबे पहाड़ के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ आज सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई, जो अभी भी जारी है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सर्चिंग पर निकली पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने अचानक हमला बोल दिया। जवानों ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की। मुठभेड़ की आवाजें इतनी तेज हैं कि उसकी गूंज उसूर कस्बे तक सुनाई दे रही है।

फिलहाल मुठभेड़ को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, न ही किसी तरह की जनहानि या घायल जवानों की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि नक्सल सफाए के लिए जवानों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और नक्सली दहशत में हैं।

इस घटनाक्रम को लेकर देर शाम तक और भी इनपुट मिलने की संभावना है। सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और पूरे इलाके में गश्त तेज कर दी गई है।

Share
पढ़ें   भारत में जन्म, नीदरलैंड में पहचान: डच शहर के मेयर बने फाल्गुन, 41 साल बाद मां की तलाश में पहुंचे भारत

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed