24 Oct 2026, Sat
Breaking

कटगी के ‘रत्न’ : कटगी विद्यालय के खिलाड़ी दिल्ली में दिखाएंगे अपने खेल का जौहर, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों का हुआ चयन

प्रमोद मिश्रा

कटगी, 22 अप्रैल 2025

आदर्श ग्राम पंचायत कटगी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के तीन खिलाड़ी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय शाले क्रीड़ा प्रतियोगिता दिल्ली में अपना जौहर दिखाएंगे । जानकारी के मुताबिक 22 अप्रैल से 27 अप्रैल तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिल्ली में आयोजित होगी जिसमें कटगी से तीन खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे । जिन तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है उनमें शेखर साहू, ऋतिक देवांगन, निशा यादव शामिल हैं ।

खिलाड़ियों ने बताया कि व्यायाम शिक्षक आलोक मिश्रा, कोच अविनाश व विद्यालय के गुरु जनों के मार्गदर्शन से इस मुकाम तक पहुँच पाए हैं ।

इन खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए डी ई ओ हिमांसू भारती ने इन्हें मिठाई खिला के रवाना किया साथ में बी ई ओ कसडोल संतोष साहू, प्राचार्य पी एन पुरेना तथा स्टाफ के सभी शिक्षक मौजूद रहे । सभी ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है । खिलाड़ियों के चयन पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष अंजीव जायसवाल के साथ सभी सदस्यों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

Share
पढ़ें   जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य बाहुड़ा रथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब : दोकड़ा में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने निभाई रथ खींचने की रस्म, भक्ति और संस्कृति में रंगा जशपुर

 

 

 

 

 

You Missed