21 Oct 2026, Wed
Breaking

बलौदाबाजार जिले में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : 50 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को पकड़ा, आरोपी को हुई जेल, शराब की अवैध तस्करी करने वालों में डर का माहौल

बलौदाबाजार, 26 अप्रैल 2025

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक बार फिर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है । इस बार सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने थाना गिधौरी अंतर्गत आने वाले हसुवा में एक आरोपी को पकड़ा जिसके पास से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई । आरोपी गोरेलाल गोंड पिता राम सिंह उम्र-19 वर्ष जाति-गोंड, ग्राम-हंसवा बलौदा, थाना-गिधौरी, जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा अपने मोटर साइकिल होंडा हॉर्नेट में गेरुए रंग की बोरी में 250 नग प्लास्टिक थैली में लगभाग 200 एमएल कुल जुमला 50 लीटर अवैध हाथ ही महुआ शराब परिवहन करते करते हुए ग्राम सेल के मोतीपुर मार्ग में गिरफ़्तार किया गया है ।

उपरोक्त तथ्यों के आधार पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59 (क) का उल्लंघन होना पाया गया जिसके आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालयीन अभिरक्षा में भेजा गया । उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी  जलेश सिंह के साथ नगर सैनिक चिंतामणि डहरिया और राजकुमारी पैकरा तथा वाहन चालक का विशेष योगदान रहा।

Share
पढ़ें   State Releases ₹102.97 Crore to Urban Local Bodies : छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकायों को 102.97 करोड़ की राशि जारी की, विकास कार्यों में होगी मदद

 

 

 

 

 

You Missed