10 Mar 2026, Tue
Breaking

तैलिक साहू महासभा में नया जोश, युवा नेतृत्व को मिली बड़ी जिम्मेदारी : पवन साहू राष्ट्रीय युवा महामंत्री, मनीष साहू बने युवा संगठन सचिव

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 9 जुलाई 2025

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा ने संगठन में नई ऊर्जा भरते हुए युवा नेतृत्व को अहम जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। छत्तीसगढ़ के पवन कुमार साहू को राष्ट्रीय युवा महामंत्री और मनीष कुमार साहू को राष्ट्रीय युवा संगठन सचिव (छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा प्रभारी) के पद पर मनोनीत किया गया है।

इन नियुक्तियों की संस्तुति राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एवं कसडोल विधायक संदीप साहू ने की, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर, राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल प्रसाद गुप्ता और छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू के मार्गदर्शन में अनुमोदन मिला।

दोनों युवा नेताओं की रही है शानदार पृष्ठभूमि

पवन साहू, वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हैं और मनीष साहू आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी महामंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। दोनों ने संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक सहभागिता, तकनीकी नवाचार और युवाओं को जोड़ने के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

किए गए दीर्घकालिक योगदान का सम्मान

पवन और मनीष की नियुक्ति संगठन निर्माण में उनके समर्पण, विनम्र व्यवहार, प्रभावशाली जनसंपर्क कौशल और समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनका नेतृत्व युवा विंग को और अधिक मजबूत बनाएगा।

भावुक हुए नवनियुक्त पदाधिकारी

मीडिया से बातचीत में पवन व मनीष ने कहा, “यह राष्ट्रीय दायित्व हमारे लिए सम्मान की बात है। समाज के शीर्ष नेतृत्व, शुभचिंतकों, माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद से मिली यह जिम्मेदारी हमें और अधिक प्रतिबद्ध होकर समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती है।”

पढ़ें   छत्तीसगढ़ को फिर मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान : स्टार्टअप्स ईकोसिस्टम के विकास के लिए छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, ‘एस्पायरिंग लीडर‘ के रूप में छत्तीसगढ़ को किया गया सम्मानित

उन्होंने कहा कि वे पूरी ऊर्जा, समर्पण और निष्ठा के साथ युवा वर्ग को संगठित करने, सामाजिक एकता को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में समाज की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

इस अवसर पर देशभर से जुड़े समाज के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों व परिजनों ने दोनों युवाओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed