5 Sep 2026, Sat
Breaking

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के बेटे से साइबर ठगी : नितिन अग्रवाल से 58 लाख रुपए की हुई ठगी, शिकायत के बाद पुलिस जुटी मामले की जांच में

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 10 सितंबर 2025

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल के साथ 58 लाख रुपयों की धोखाधड़ी की गई है। शातिर ठगों ने उनके फेडरल बैंक खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से 58 लाख रुपये अन्य अज्ञात खातों में अनधिकृत रूप से ट्रांसफर कर दिए। इस मामले में नितिन ने आजाद चौक थाने में FIR दर्ज कराई है।

 

 

दर्ज शिकायत के मुताबिक, नितिन अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि यह वाकया 8 सितंबर 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच हुआ। पूरी राशि उनके ज्ञान या अनुमति के बिना खाते से निकाली गई। जैसे ही उन्हें यह पता चला, उन्होंने तुरंत आजाद चौक थाना में फेडरल बैंक जीई रोड ब्रांच और इस प्रकरण में शामिल अज्ञात आरोपी बैंक कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन किया।

नितिन अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि पहले ट्रांजैक्शन में उनके खाते से 29,00,000, दूसरे में 18,05,000 और तीसरी बार में 11,00,000 रुपये अन्य खातों में भेजे गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है। बैंक खातों और लेन-देन का विश्लेषण कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धोखाधड़ी कैसे की गई और इसमें कौन शामिल था।

Share
पढ़ें   डॉ रवि मित्तल ने संभाला जनसंपर्क आयुक्त का पद : जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद, जशपुर कलेक्टर से जनसंपर्क पहुंचे हैं डॉ रवि मित्तल

 

 

 

 

 

You Missed