5 Sep 2026, Sat
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय रायपुर के कार्यक्रम में शामिल होने के साथ मंत्रालय में लेंगे बैठक…DEPUTY CM अरुण साव रहेंगे बस्तर प्रवास पर…अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर रायपुर में बड़ा कार्यक्रम…कई जिलों में होगी अच्छी बारिश…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 01 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित ‘अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस’ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे । इस मौके पर बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा।  कार्यक्रम कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम में होगा । मुख्यमंत्री इसके बाद मंत्रालय पहुंचेंगे और बैठक लेंगे ।

 

 

उपमुख्यमंत्री का बस्तर प्रवास

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज दोपहर तीन बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे । जगदलपुर में शाम 6 बजे स्वदेशी मेला का शुभारंभ करेंगे । इसके बाद मालवी परघाव कार्यक्रम में शामिल होंगे । उपमुख्यमंत्री आज रात्रि विश्राम जगदलपुर के सर्किट हाउस में करेंगे । कल उपमुख्यमंत्री रायपुर लौटेंगे ।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम

सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन आज प्रातः 11 बजे राजधानी रायपुर के जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय परिसर के कृषि मंडपम में किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री  केदार कश्यप, टंकराम वर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, इन्द्र कुमार साहू, अनुज शर्मा तथा महापौर मीनल चौबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

राज्य स्तरीय आयोजन में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, उनके कल्याण, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा तथा समाज में उनकी सक्रिय भूमिका को सशक्त करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, अनुभव साझा करने के सत्र, स्वास्थ्य जांच शिविर एवं प्रेरक वार्ता का भी आयोजन होगा।

पढ़ें   रायगढ़ में भगवान सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा का अनावरण, ओपी चौधरी और श्याम बिहारी जायसवाल ने सामाजिक एकता व नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने का दिया संदेश

जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में वृद्धजन के योगदान को मान्यता देना, उन्हें सम्मानित करना और उनकी सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा और उनके अधिकारों एवं कल्याण से संबंधित जागरूकता भी बढ़ाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा वृद्धजन कल्याण से जुड़ी नवीनतम सरकारी योजनाओं एवं पहलों की जानकारी भी साझा की जाएगी, जिससे समाज के वरिष्ठ नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

आज का मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, दुर्ग, बलौदाबाजार, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सारंगढ़, बिलाईगढ़, बस्तर, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, रायगढ़, कोंडागांव और कांकेर में बारिश होने की संभावना जताई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

Share

 

 

 

 

 

You Missed