6 Jun 2026, Sat

केरल की ‘आदर्श बहू’ जॉली जोसेफ निकली सीरियल किलर: 14 साल में 6 हत्याएं, साइनाइड से अपने ही परिवार को मार डाला

नई दिल्ली, 29 जनवरी 2026
मिलनसार स्वभाव, चेहरे पर हमेशा मुस्कान, पढ़ी-लिखी और आदर्श बहू की छवि—केरल के कूडाथायी गांव में जॉली जोसेफ को लोग इसी पहचान से जानते थे। लेक्चरर होने का दावा करने वाली जॉली धार्मिक थी, सलीकेदार थी और पहली मुलाकात में ही लोगों का भरोसा जीत लेती थी। लेकिन साल 2019 में जब सच सामने आया, तो यही महिला देश की सबसे कुख्यात घरेलू सीरियल किलर के रूप में पहचानी गई।

हरियाली और पहाड़ियों से घिरे केरल के शांत कूडाथायी गांव में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि परिवार की चहेती बहू 14 साल के भीतर अपने ही परिवार के छह लोगों को साइनाइड जहर देकर मार डालेगी

14 साल में 6 हत्याएं, भरोसे का कत्ल

यह कहानी है केरल के कोझिकोड जिले के कूडाथायी गांव की जॉली जोसेफ की। आरोप है कि उसने 2002 से 2016 के बीच अपने ससुराल और रिश्तेदारों के छह सदस्यों की हत्या की। इन हत्याओं में सास-ससुर, पति, रिश्तेदार और यहां तक कि 2 साल की मासूम बच्ची भी शामिल है।

 

 

पहली हत्या: सास को मटन सूप में साइनाइड

साल 2002 में जॉली की सास अनम्मा थॉमस की अचानक मौत हो गई। जॉली ने उन्हें मटन सूप दिया था, जिसके कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। उम्र और बीमारी को वजह मानकर पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। यही जॉली की पहली हत्या थी।

फर्जी डिग्री और नकली लेक्चरर की पहचान

सास की मौत के बाद जॉली ने खुद को NIT में गेस्ट लेक्चरर बताना शुरू किया। वह रोज स्कूटी से निकलती, गले में फर्जी आईडी कार्ड पहनती और शाम को लौट आती। बाद में जांच में सामने आया कि

  • वह सिर्फ 12वीं पास थी
  • उसकी B.Com और M.Com की डिग्रियां फर्जी थीं
  • उसने कभी NIT में नौकरी नहीं की
पढ़ें   धमतरी में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात आरक्षक ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली: आत्महत्या की वजह अज्ञात, प्रशासन में मचा हड़कंप

ससुर और पति की भी हत्या

साल 2008 में जॉली ने ससुर को भी साइनाइड दे दिया। इसके बाद पति रॉय थॉमस को भी जहर देकर मार डाला। पोस्टमार्टम में साइनाइड की पुष्टि हुई, लेकिन जॉली ने इसे आत्महत्या बताकर मामला दबाने की कोशिश की।

2 साल की बच्ची और दूसरी बहू भी बनी शिकार

2014 में पारिवारिक समारोह के दौरान जॉली ने अपने रिश्तेदार शाजू स्कारिया की 2 साल की बेटी को जहर मिला ब्रेड खिला दी। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके बाद 2016 में शाजू की पत्नी सिली को दवाइयों के बहाने साइनाइड दिया गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

शक की सुई ननद पर रुकी

लगातार हो रही मौतों के बाद जॉली की ननद रेंजी थॉमस को शक हुआ। उसने पुराने पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स खंगाले, बयानों में विरोधाभास पाए और सबूत जुटाकर पुलिस तक पहुंची। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की।

18 साल बाद गिरफ्तारी

2019 में, पहली हत्या के करीब 18 साल बाद, जॉली जोसेफ को गिरफ्तार किया गया। कब्रें खोदकर हड्डियों की जांच कराई गई, जिसमें साइनाइड जहर की पुष्टि हुई।

1800 पन्नों की चार्जशीट

केरल पुलिस ने 10 दिसंबर 2020 को जॉली जोसेफ के खिलाफ 1800 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। इसमें

  • 246 गवाह
  • 22 सबूत
  • 322 दस्तावेज
    शामिल हैं।

इस केस में जॉली के दूसरे पति शाजू, ज्वेलरी कारीगर मैथ्यू मंजनूरन और प्रजीश कुमार को भी आरोपी बनाया गया।

साइनाइड कहां से मिला?

पुलिस के मुताबिक, साइनाइड ज्वेलरी शॉप से लाया गया, जहां इसका इस्तेमाल सोना-चांदी साफ करने में होता है।

पढ़ें   उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पक्की, कांग्रेस पहले ही हार मान चुकी है

जेल में बंद जॉली

छह हत्याओं की आरोपी जॉली जोसेफ फिलहाल जेल में है। 2024 में उसकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। इस केस पर Netflix की डॉक्यूमेंट्री ‘Curry & Cyanide’ भी बन चुकी है।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.