10 Mar 2026, Tue
Breaking

गरियाबंद में दिल दहला देने वाली वारदात: चरित्र विवाद में सहेलियों ने महिला के गुप्तांग में डाली लाल मिर्च, फिर डंडे-लात से पीटकर उतारा मौत के घाट

गरियाबंद, 04 फ़रवरी 2026

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मैनपुर ब्लॉक के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरीबा में एक महिला की उसकी ही सहेलियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान सुमित्रा नेताम (37) के रूप में हुई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे चरित्र को लेकर चल रहा पुराना विवाद कारण बना। आरोप है कि मृतका गांव में दो महिलाओं के चरित्र पर आरोप लगाती थी, जिससे उनकी सामाजिक छवि प्रभावित हो रही थी। इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर आरोपी सुगतिन नेताम (36) और ईतवारिन बाई (46) सुमित्रा के घर पहुंचीं। वहां पहले उसके साथ गंभीर शारीरिक हिंसा की गई। आरोपियों ने महिला के गुप्तांग में लाल मिर्च और ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे प्रताड़ित किया, इसके बाद डंडे और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटकर उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद दोनों आरोपी फरार होने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन पुलिस ने देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के चलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सतर्कता के साथ जांच की। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

शोभा थाना प्रभारी नकुल सिदार ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।


Share
पढ़ें   रायपुर : राजभवन में मनाया गया विश्वकर्मा जयंती

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed