9 Nov 2026, Mon
Breaking
# ग्राम कोलर में 11 नवंबर को होगा ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि **रायपुर।** ग्राम कोलर में प्रतिभाओं को सम्मानित करने और नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से **ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह** का आयोजन 11 नवंबर, बुधवार को किया जाएगा। समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों के साथ कक्षा **10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं** को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में **रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल** मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, अभनपुर विधायक **इंद्रकुमार साहू** समारोह की अध्यक्षता करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में राजभाषा आयोग के अध्यक्ष **प्रभात मिश्रा**, यादव ठेठवार समाज के प्रदेशाध्यक्ष **संतोष यदु**, जिला पंचायत उपाध्यक्ष **संदीप यदु** और जिला पंचायत रायपुर की सभापति **अन्नू तारक** की उपस्थिति प्रस्तावित है। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोककला **पंडवानी की प्रस्तुति दुर्गा साहू** द्वारा दी जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार, पिछले दो वर्षों से ग्रामवासियों और सहयोगकर्ताओं की सहभागिता से यह कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री **गुरु खुशवंत साहेब** ने भी इस आयोजन की सराहना की थी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव की प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित कर अन्य लोगों को प्रेरित करना है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी और चिकित्सा के माध्यम से मानव सेवा करने वाले चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। आयोजन समिति ने ग्रामवासियों, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य **डिकेश्वर साहू, हरिराम यादव, सौम्य मिश्रा, टिकू साहू, रघुराम साहू, दीपक साहू, यशकुमार, गजेन्द्र साहू और गज्जू यादव** जुटे हुए हैं। समिति का कहना है कि यह समारोह केवल प्रतिभाओं का सम्मान करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी माटी, अपनी प्रतिभा और अपने गांव के प्रति गौरव एवं जिम्मेदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति है।

Latest

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय बलौदाबाजार जिले को देंगे बड़ी सौगात…दीपावली मिलन कार्यक्रम में भी होंगे शामिल…रोड कांग्रेस की कल से होगी शुरुआत…डिप्टी CM अरुण साव लेंगे तैयारियों का जायजा…पढ़ें आज की बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 07 नवंबर 2024 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 1 बजे...

धर्मांतरण के खिलाफ प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की दो टूक : धर्मांतरण का खेल बर्दाश्त नहीं…गांव क्या अगर नहीं सुधरे तो घर में भी घुसेंगे भगवाधारी…चर्च उद्घाटन रुका, तो कांग्रेस MLA ने थाने पहुंचकर हिंदू संगठन के लोगों के खिलाफ FIR की मांग की

प्रमोद मिश्रा बिलासपुर/रायपुर, 06 नवंबर 2024 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर बंगलाभाठा गांव में...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में खनिज विभाग की प्रदर्शनी आकर्षित कर रही है लोगों को : CM विष्णु देव साय ने किया अवलोकन, राज्य के क्रिटिकल और स्ट्रैटेजिक मिनरल्स के महत्व को दर्शाती प्रदर्शनी में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में छत्तीसगढ़ की भूमिका पर फोकस

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 06 नवंबर 2024 छत्तीसगढ़ में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण और सामरिक महत्व...

उपराष्ट्रपति ने बच्चे को उठाया गोद में : अबूझमाड़ के बच्चों के मलखंभ का अद्भुत प्रदर्शन देख गदगद हुए उपराष्ट्रपति, मंच पर वापस चढ़कर बच्चे को उठा लिया गोद में, अबूझमाड़ के बच्चों को दिल्ली किया आमंत्रित

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 06 नवम्बर 2024 अबूझमाड़ के बच्चों ने राज्योत्सव में आज अपने मलखंभ...

CG में बीएड धारियों की नौकरी नहीं जाएगी! : हाइकोर्ट में हुई मामले में सुनवाई, बीएड धारियों के पक्ष में मुख्य न्यायधीश ने दिए अहम सुझाव

प्रमोद मिश्रा बिलासपुर/रायपुर, 06 नवंबर 2024 छत्तीसगढ़ में बीएड और डीएड धारियों में फंसे पेंच...

देशभर में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा छत्तीसगढ़ का राज्योत्सव : ‘X’ पर छाया छत्तीसगढ़ राज्योत्सव- 2024, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ और विशिष्ट नेताओं की मौजूदगी में भव्य समापन और राज्य अलंकरण समारोह सम्पन्न

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 06 नवंबर 2024 सोशल मीडिया एप एक्स पर आज छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2024 देशभर...

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ का रायपुर में आत्मीय स्वागत, राज्य अलंकरण समारोह में उपराष्ट्रपति के हाथों विभूतियों को मिलेगा छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 06 नवंबर 2024 उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़...

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा आयोग 2023: 18 नवंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू, 242 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में इस बार 100 अंकों का होगा साक्षात्कार, सीजीपीएससी ने जारी किया शेड्यूल

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 06 नवंबर 2024 छत्तीसगढ़ राज्य सेवा आयोग (सीजीपीएससी) 2023 के इंटरव्यू का...

भोपाल में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में प्रमुख सीए बीसी जैन के ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी : प्रदेश के बड़े उद्योगपतियों से जुड़े होने का मामला, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुलाई अधिकारियों की बैठक

ब्यूरो रिपोर्ट भोपाल, 06 नवंबर 2024 राजधानी भोपाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वित्तीय अनियमितताओं...

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेस्ट पाम बीच से जीत का किया ऐलान : जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति की बधाई देते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक वापसी पर जताया गर्व

ब्यूरो रिपोर्ट फ्लोरिडा, 06 नवंबर 2024 संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति...

You Missed