9 Nov 2026, Mon
Breaking
# ग्राम कोलर में 11 नवंबर को होगा ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि **रायपुर।** ग्राम कोलर में प्रतिभाओं को सम्मानित करने और नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से **ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह** का आयोजन 11 नवंबर, बुधवार को किया जाएगा। समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों के साथ कक्षा **10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं** को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में **रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल** मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, अभनपुर विधायक **इंद्रकुमार साहू** समारोह की अध्यक्षता करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में राजभाषा आयोग के अध्यक्ष **प्रभात मिश्रा**, यादव ठेठवार समाज के प्रदेशाध्यक्ष **संतोष यदु**, जिला पंचायत उपाध्यक्ष **संदीप यदु** और जिला पंचायत रायपुर की सभापति **अन्नू तारक** की उपस्थिति प्रस्तावित है। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोककला **पंडवानी की प्रस्तुति दुर्गा साहू** द्वारा दी जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार, पिछले दो वर्षों से ग्रामवासियों और सहयोगकर्ताओं की सहभागिता से यह कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री **गुरु खुशवंत साहेब** ने भी इस आयोजन की सराहना की थी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव की प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित कर अन्य लोगों को प्रेरित करना है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी और चिकित्सा के माध्यम से मानव सेवा करने वाले चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। आयोजन समिति ने ग्रामवासियों, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य **डिकेश्वर साहू, हरिराम यादव, सौम्य मिश्रा, टिकू साहू, रघुराम साहू, दीपक साहू, यशकुमार, गजेन्द्र साहू और गज्जू यादव** जुटे हुए हैं। समिति का कहना है कि यह समारोह केवल प्रतिभाओं का सम्मान करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी माटी, अपनी प्रतिभा और अपने गांव के प्रति गौरव एवं जिम्मेदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति है।

Exclusive

मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता : 16 लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार, अंबिकापुर से मुंगेली आ रही कार में नाकेबंदी के दौरान पकड़े गए नशे के सौदागर

प्रमोद मिश्रा मुंगेली, 14 अक्टूबर 2024 मुंगेली पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी...

गैंगस्टर अमन साहू को आधी रात रायपुर लेकर पहुंची पुलिस : कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस लेगी रिमांड में, तेलीबांधा फायरिंग का मुख्य सरगना है अमन

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 14 अक्टूबर 2024 रायपुर के तेलीबाँधा क्षेत्र में फ़ायरिंग के आरोपी...

रायगढ़ में विकास की नई बुनियाद: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 12.90 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन,सड़क निर्माण, लोईंग में आईटीआई भवन का निर्माण और कोयलंगा नाला पुल के विकास की योजनाएं शामिल..

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 14 अक्टूबर 2024 वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल से रायगढ़ जिले...

गैंगस्टर अमन साहू को तेलीबांधा फायरिंग मामले में कड़ी सुरक्षा के बीच आधी रात को लाया गया रायपुर, झारखंड से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए अमन की आज कोर्ट में पेशी

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 14 अक्टूबर 2024 तेलीबांधा क्षेत्र में कारोबारी के ऑफिस के बाहर हुई...

दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर अब तक के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन में 31 नहीं 35 माओवादी मारे गए, नक्सलियों की पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी ने की पुष्टि

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 14 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों की सीमा पर...

CM विष्णुदेव साय आज रायगढ़ एवं सूरजपुर जिले के दौरे पर : करमा महोत्सव और आदिवासी सम्मेलन में होंगे शामिल, जानिए आज का पूरा कार्यक्रम..

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 14 अक्टूबर 2024 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 14 अक्टूबर 2024 को रायगढ़ जिले...

CGPSC की नई कार्यकारी चेयरमैन होंगी रीता शांडिल्य : CGSPC 2023 की इंटरव्यू शुरू होने से पहले जारी हुआ आदेश, देखें आदेश की कॉपी

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 13 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की नई कार्यकारी अध्यक्ष रीता...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भण्डारपुरी धाम में सतनामी समाज के गुरुगद्दी आसन के दर्शन कर पूजा-अर्चना की, प्रदेश की खुशहाली और सामाजिक समरसता की कामना की

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 13 अक्टूबर 2024 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भण्डारपुरी धाम...

यारों मुझे माफ करो, मैं नशे में हूं… : अवैध शराब पकड़ने जा रहे आबकारी अधिकारी दिखे नशे में धूत, देखें अधिकारियों का यह वायरल वीडियो, मामला CG के…

• ठीक से खड़े नहीं हो पा रहे थे अधिकारी और कर्मचारी अंजलि सिंह सरगुजा,...

**प्रधानमंत्री आवास योजना: कच्चे मकानों से पक्के आशियानों की ओर बढ़ते ग्रामीण, सपनों को मिल रही मजबूत बुनियाद और नई उम्मीदें**

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 13 अक्टूबर 2024 अंतिम छोर के गाँव की अपनी पहचान होती है।...

You Missed