9 Nov 2026, Mon
Breaking
# ग्राम कोलर में 11 नवंबर को होगा ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि **रायपुर।** ग्राम कोलर में प्रतिभाओं को सम्मानित करने और नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से **ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह** का आयोजन 11 नवंबर, बुधवार को किया जाएगा। समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों के साथ कक्षा **10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं** को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में **रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल** मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, अभनपुर विधायक **इंद्रकुमार साहू** समारोह की अध्यक्षता करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में राजभाषा आयोग के अध्यक्ष **प्रभात मिश्रा**, यादव ठेठवार समाज के प्रदेशाध्यक्ष **संतोष यदु**, जिला पंचायत उपाध्यक्ष **संदीप यदु** और जिला पंचायत रायपुर की सभापति **अन्नू तारक** की उपस्थिति प्रस्तावित है। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोककला **पंडवानी की प्रस्तुति दुर्गा साहू** द्वारा दी जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार, पिछले दो वर्षों से ग्रामवासियों और सहयोगकर्ताओं की सहभागिता से यह कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री **गुरु खुशवंत साहेब** ने भी इस आयोजन की सराहना की थी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव की प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित कर अन्य लोगों को प्रेरित करना है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी और चिकित्सा के माध्यम से मानव सेवा करने वाले चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। आयोजन समिति ने ग्रामवासियों, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य **डिकेश्वर साहू, हरिराम यादव, सौम्य मिश्रा, टिकू साहू, रघुराम साहू, दीपक साहू, यशकुमार, गजेन्द्र साहू और गज्जू यादव** जुटे हुए हैं। समिति का कहना है कि यह समारोह केवल प्रतिभाओं का सम्मान करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी माटी, अपनी प्रतिभा और अपने गांव के प्रति गौरव एवं जिम्मेदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति है।

Bureaucracy

कोरबा की दिल दहला देने वाली घटना : पारिवारिक विवाद के चलते मां ने दो बच्चों संग किया जहर सेवन, चार वर्षीय मासूम की मौत, मां और बेटी की हालत नाजुक

प्रमोद मिश्रा कोरबा, 1 अक्टूबर 2024 कोरबा के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के बुंदेली गांव में...

ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर आधारित कार्यशाला में पहुंचे

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 1 अक्टूबर 2024 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित...

नवरात्रि से पहले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी : माँ वैष्णोदेवी दर्शन हेतु अब पंजीकरण के लिए अब नहीं लगानी होगी कतार, शारदीय नवरात्र के दौरान यात्रा पंजीकरण को सरल बनाने के लिए श्राइन बोर्ड ने स्वपंजीकरण बूथ और अत्याधुनिक पंजीकरण केंद्र की स्थापना की

ब्यूरो रिपोर्ट कटड़ा, 1 अक्टूबर 2024 शारदीय नवरात्र के दौरान मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं...

**पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “हिंसा को नो” रेडियो प्रोजेक्ट के समापन समारोह में गोद ग्राम की महिलाओं को सम्मानित किया गया, प्रो. बल्देव भाई शर्मा ने कहा: पाठ्यक्रम के साथ सामाजिक संवेदनशीलता का ज्ञान आवश्यक है**

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 30 सितम्बर 2024 कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकरिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के रेडियो...

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 5 और 6 अक्टूबर को सैन्य प्रदर्शनी का आयोजन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम से परिचित होने का किया आह्वान, युद्धक टैंक टी-90 और आधुनिक सैन्य उपकरणों की होगी भव्य प्रदर्शनी

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 30 सितंबर 2024 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को सैन्य प्रदर्शनी की...

साय और साव की जोड़ी राज्य को दिलाएगी बड़ा अवसर : आज दिल्ली में गडकरी से बैठक के बाद राज्य को मिलेगा बड़ा मौक़ा, बढ़ेगा राज्य का सम्मान

प्रमोद मिश्रा के साथ संजीव कुमार नई दिल्ली, 30 सितंबर 2024 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

You Missed