9 Nov 2026, Mon
Breaking
# ग्राम कोलर में 11 नवंबर को होगा ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि **रायपुर।** ग्राम कोलर में प्रतिभाओं को सम्मानित करने और नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से **ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह** का आयोजन 11 नवंबर, बुधवार को किया जाएगा। समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों के साथ कक्षा **10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं** को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में **रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल** मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, अभनपुर विधायक **इंद्रकुमार साहू** समारोह की अध्यक्षता करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में राजभाषा आयोग के अध्यक्ष **प्रभात मिश्रा**, यादव ठेठवार समाज के प्रदेशाध्यक्ष **संतोष यदु**, जिला पंचायत उपाध्यक्ष **संदीप यदु** और जिला पंचायत रायपुर की सभापति **अन्नू तारक** की उपस्थिति प्रस्तावित है। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोककला **पंडवानी की प्रस्तुति दुर्गा साहू** द्वारा दी जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार, पिछले दो वर्षों से ग्रामवासियों और सहयोगकर्ताओं की सहभागिता से यह कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री **गुरु खुशवंत साहेब** ने भी इस आयोजन की सराहना की थी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव की प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित कर अन्य लोगों को प्रेरित करना है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी और चिकित्सा के माध्यम से मानव सेवा करने वाले चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। आयोजन समिति ने ग्रामवासियों, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य **डिकेश्वर साहू, हरिराम यादव, सौम्य मिश्रा, टिकू साहू, रघुराम साहू, दीपक साहू, यशकुमार, गजेन्द्र साहू और गज्जू यादव** जुटे हुए हैं। समिति का कहना है कि यह समारोह केवल प्रतिभाओं का सम्मान करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी माटी, अपनी प्रतिभा और अपने गांव के प्रति गौरव एवं जिम्मेदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति है।

Bureaucracy

साईबर सुरक्षा और जल संरक्षण के उपायों को लेकर सुप्रीम कोर्ट जस्टिस प्रशांत मिश्रा ने दी जागरूकता पर जोर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए साझे प्रयासों की जरूरत पर दिया बल, जिला और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि थे मौजूद

प्रमोद मिश्रा रायगढ़, 10 अक्टूबर 2024 साईबर जागरूकता एवं जल संरक्षण को लेकर नगर निगम...

6 हजार करोड़ के घोटाले के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर दुबई में गिरफ्तार : महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मामले में इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस के बाद जल्द भारत प्रत्यर्पण की तैयारी

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 11 अक्टूबर 2024 महादेव सट्टा ऐप के सरगना सौरभ चंद्राकर की दुबई...

CG के 4 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला : निखिल राखेचा होंगे गरियाबंद के नए पुलिस अधीक्षक, देखे पूरी लिस्ट….

प्रमोद मिश्रा रायपुर 11 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ सरकार ने आज चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले...

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया : यू विन एंट्री और ऑनलाइन रिपोर्टिंग के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन की तैयारी; 33 जिलों से ज्ञापन सौंपकर मूल कार्यों पर ध्यान देने की मांग की

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 10 अक्टूबर 2024 स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने 15 दिनों का अल्टीमेटम...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शासकीय चिकित्सा शिक्षा महाविद्यालयों का बड़ा निर्णय : नॉन प्रैक्टिसिंग एलाउंस लेने वाले चिकित्सकों की सूची आमजनों के लिए वेबसाइट पर सार्वजनिक, जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम

प्रमोद मिश्रा रायपुर 10 अक्टूबर 2024 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में चिकित्सा के क्षेत्र...

छत्तीसगढ़ को कर हस्तांतरण के मिले 6070 करोड़ रुपए : CM विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति जताया आभार, राज्य की वित्तीय स्थिति को मिलेगी मजबूती

प्रमोद मिश्रा रायपुर. 10 अक्टूबर 2024. भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ को कर हस्तांतरण के तहत...

CG में पंचायत चुनाव : पंचायतों में चुनावों के लिए तय समय में आरक्षण और परिसीमन तय करने के दिए गए निर्देश, निकाय के साथ पंचायत चुनाव होने की संभावना प्रबल

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 10 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनावों...

CM विष्णुदेव साय ने अपने नया रायपुर के निवास में विधिवत काम – काज की शुरुआत की, CM बोले : “यह निवास प्रदेश की 3 करोड़ जनता का निवास है, जिसके दरवाजे जनहित के लिए सदैव खुले हैं”

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 10 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने शासकीय निवास...

You Missed