7 Mar 2026, Sat
Breaking

CORONA UPDATE : एक हजार 326 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट आयी निगेटिव, अभी 244 लोगों की रिपोर्ट आना है बाकी, आज फिर एक और मरीज स्वस्थ्य होकर एम्स से वापस लौटा घर

चन्द्रकुमार श्रीवास

कोरबा 18 अप्रैल

फ़ाइल फ़ोटो

कोरोना संक्रमण की जांच के लिए जिले से भेजे गये एक हजार 598 सेम्पलों में से आज एक हजार 354 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। जिनमें से एक हजार 326 सेम्पल निगेटिव पाये गये हैं। केवल 28 लोग ही अब तक इस जांच में संक्रमित पाये गये हैं। अभी भी जिले से भेजे गये 244 नमूनों की कोरोना जांच की जाना बाकी है। आज फिर कटघोरा का एक और मरीज ईलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ्य होकर वापस लौट आया जिसे अभी होम क्वारेंटाईन में रखा जायेगा। अब तक कोरबा जिले के 17 मरीज कोरोना मुक्त होकर वापस लौट आये हैं। जिनमें से एक कोरबा शहर और बाकी 16 कटघोरा के हैं। आज स्वस्थ्य होकर वापस लोैटे पुरूष का ईलाज एम्स रायपुर में चल रहा था। उसकी लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आई है जिसके बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके पहले कटघोरा के 15 मरीज भी पिछले तीन दिनों में ठीक होकर वापस लौट आये हैं जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है। रायपुर एम्स में वर्तमान में कटघोरा के 11 कोरोना संक्रमितों का ईलाज चल रहा है।

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM साय ने प्रदेशवासियों को दिया रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं...सावन का है आज आखिरी सोमवार...देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन की तारीख बदली...केंद्रीय जेल में मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्यौहार... पढ़े पूरी ख़बर....

 

 

 

 

 

You Missed