सतीश शर्मा
रायपुर, 14 जून 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार 14 जून को जांजगीर-चांपा, बिलासपुर और नवा रायपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों के भूमिपूजन-लोकार्पण, सत्संग सम्मेलन, सम्मान समारोह और खेल आयोजन के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिनभर के व्यस्त कार्यक्रम के बाद शाम को रायपुर लौटेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम पोड़ी (राजाभांठा) जाएंगे।
दोपहर 12:05 बजे से 1:05 बजे तक वे ग्राम पोड़ी मैदान में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। साथ ही “सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन” कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री बिलासपुर जिले के बोदरी पहुंचेंगे, जहां दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक संत शिरोमणि गाडगे जयंती, शपथ ग्रहण, सम्मान समारोह एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद उनका समय आरक्षित रखा गया है।
शाम 4:15 बजे से 5:15 बजे तक मुख्यमंत्री नवा रायपुर स्थित सेंड लेक में आयोजित 36वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर एवं जूनियर कायाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे।
इसके बाद शाम 5:45 बजे रायपुर के विमतारा हॉल में आयोजित पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:50 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।



