18 Sep 2026, Fri
Breaking

राज्यपाल रमेन डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ शासन की स्टैंडिंग काउंसिल सुगंधा जैन ने की सौजन्य भेंट

 

रायपुर, 19 जून 2026/ राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ शासन की स्टैंडिंग काउंसिल के रूप में कार्यरत युवा अधिवक्ता सुगंधा जैन ने सौजन्य भेंट की।

सुगंधा जैन एनसीईआरटी अंतर्गत राष्ट्रीय शैक्षिक योजना और प्रशासन संस्थान में बाहरी पॉश प्रशिक्षक के रूप में भी कार्यरत हैं तथा वे वर्ष 2025 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में भारत की ओर से जज की भूमिका निभाने वाली पहली भारतीय बनी थीं। राज्यपाल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान उनकी माता इंदिरा जैन भी उपस्थित थीं।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री सिस्टम में क्रांतिकारी बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए 10 बड़े डिजिटल तोहफे, अब घर बैठे होगी रजिस्ट्री और नामांतरण, भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम

 

 

 

 

 

You Missed