19 Sep 2026, Sat
Breaking

श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल की अच्छी पहल : विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 जवानों एवं परिजनों को मिला स्वास्थ्य लाभ, निःशुल्क दवा वितरण किया गया

 

रायपुर, 20 जून 2026

प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छ.स.बल), भिलाई में जवानों, अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य संरक्षण और कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित इस शिविर में लगभग 500 जवानों एवं उनके परिजनों ने विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण तथा निःशुल्क दवा वितरण का लाभ उठाया।

स्वास्थ्य विभाग की जनकल्याणकारी सोच के अनुरूप आयोजित इस शिविर का संचालन श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल, रायपुर के सहयोग से किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं।

कार्यक्रम में डीआईजी एवं प्रथम सेनानी राजेश कुकरेजा की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ उप सेनानी उषा प्रेमवंशी, सहायक सेनानी जयलाल मरकाम, प्रशासनिक अधिकारी गौरव शंकरवाले सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने पेट एवं लिवर रोग, सामान्य शल्य चिकित्सा, श्वास एवं छाती रोग, किडनी रोग, हड्डी रोग तथा सामान्य चिकित्सा संबंधी परामर्श प्रदान किया। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आधुनिक उपकरणों के माध्यम से फाइब्रोस्कैन, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी), शुगर, रक्तचाप (बीपी), वजन तथा ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क की गईं।

चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत जरूरतमंद जवानों एवं परिजनों को आवश्यक दवाओं का भी निःशुल्क वितरण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हृदय, श्वसन तंत्र, पाचन तंत्र, लिवर, किडनी, हड्डी एवं अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

अधिकारियों ने बताया कि जवानों एवं उनके परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य, समय पर रोगों की पहचान तथा स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का नियमित आयोजन किया जाता रहेगा।

पढ़ें   रायपुर में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित पोस्ट : पुलिस ने लूजिना खान को किया गिरफ्तार, बजरंग दल ने दर्ज कराई थी आपत्ति, ऑपरेशन सिंदूर पर उठाए थे सवाल

प्रमुख उपलब्धियां • लगभग 500 जवानों, अधिकारियों एवं परिजनों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
• विभिन्न रोगों के 6 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परामर्श प्रदान किया।
• फाइब्रोस्कैन, बीएमडी, ईसीजी सहित कई महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क की गईं।
• जरूरतमंद हितग्राहियों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
• प्रथम वाहिनी छ.स.बल, भिलाई एवं श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन सम्पन्न हुआ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed