20 Sep 2026, Sun
Breaking

जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान: शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटे स्कूल बैग, कॉपी-पेन, शिक्षा के लिए किया प्रेरित

रायपुर, 22 जून 2026। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्कूल बैग, कॉपी और पेन वितरित किए गए।

इस अवसर पर फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता ठाकुर ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने सपनों को साकार करने और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है और कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए संस्था लगातार प्रयासरत है।

श्वेता ठाकुर ने बताया कि शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन समय-समय पर ऐसे सामाजिक और शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन कर बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संस्था की सदस्य नीना परमार, सुनीता सेन, झरना प्रधान, अभिषेक ठाकुर एवं सुनील सेन सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   कौशल विकास पर CM विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान : युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की नई रणनीति, माओवाद प्रभावित इलाकों में रोजगार के बड़े अवसर, ‘कौशल तिहार 2025’ से World Skills तक युवाओं को मिलेगा मंच

 

 

 

 

 

You Missed