13 Apr 2025, Sun 2:36:21 PM
Breaking

स्वास्थ्य संचालक ने  कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण किया 

कन्हैया तिवारी की रिपोर्ट

गरियाबंद, 22 अप्रैल 2020

राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के संचालक डाॅ. प्रियंका शुक्ला का आज गरियाबंद आगमन हुआ,उन्होंने यहां पर जिला मुख्यालय गरियाबंद में लाईवलीहुड काॅलेज में बनाये गये कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां उपचार हेतु की जा रही व्यवस्था का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग रायपुर के चिकित्सकों का दल भी साथ थे। स्वास्थ्य संचालक डाॅ प्रियंका शुक्ला ने अधिकारियों को आगामी 1 मई तक गरियाबंद कोविड-19 अस्पताल में समुचित चिकित्सा प्रबंध कर लेने का सुझाव दिया

  उन्होंने जिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर  श्याम धावड़े, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, एसडीएम  जे.आर. चाैरसिया, सीएमएचओ डाॅ एन.आर. नवरत्न, सिविल सर्जन डाॅ. जी.एल. टंडन, डीपीएम डाॅ. रीना लक्ष्मी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता  जाटव और एसडीओ आर.आर. ध्रुव उपस्थित थे।
Share
पढ़ें   ब्रेकिंग : BJP सांसद रामविचार ने स्वास्थ्य मामले में राज्य सरकार पर लगाया आरोप, बोले नेताम-'राज्य में स्वास्थ्य विभाग भगवान भरोसे है...लोगों की जान जा रही, यहां कुर्सी के लिए संघर्ष जारी है'

 

 

 

 

 

 

You Missed