29 Jul 2026, Wed
Breaking

सूरजपुर में बाघ की खाल के साथ 3 संदिग्ध गिरफ्तार: WCCB की देर रात दबिश, वन्यजीव तस्करी के बड़े नेटवर्क की जांच शुरू

 

सूरजपुर, 29 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वाइल्ड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) की टीम ने देर रात धारसेड़ी गांव में छापेमारी की। जबलपुर से पहुंची टीम ने कार्रवाई के दौरान बाघ की खाल बरामद कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है।

 

 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, WCCB की टीम को वन्यजीव तस्करी से जुड़े इनपुट मिले थे। इसके आधार पर सूरजपुर वनमंडल के धारसेड़ी गांव में दबिश दी गई, जहां से बाघ की खाल जब्त की गई। अधिकारियों का मानना है कि मामला किसी बड़े वन्यजीव तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद बाघ की खाल कहां से लाई गई और इसे किसे बेचने की तैयारी थी। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कई और खुलासे होने की संभावना है।

गौरतलब है कि सूरजपुर और आसपास के इलाकों में पहले भी वन्यजीवों की खाल और अन्य प्रतिबंधित वन्यजीव अंगों की तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल WCCB की टीम पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Share
पढ़ें   97 दिनों से जारी संघर्ष: बर्खास्त शिक्षकों ने खून से लिखा पत्र, सेवा-सुरक्षा की लगाई गुहार, बोले— जब तक न्याय नहीं, तब तक आंदोलन जारी

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed