16 Sep 2026, Wed
Breaking

‘सोनू’ निकला सुफरान शेख? 6 साल तक पहचान छिपाकर शादी करने का आरोप, बच्चा होने के बाद महिला को पता चली असली पहचान; शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी

 

रायपुर, 31 जुलाई । राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर अपनी पहचान छिपाकर दोस्ती और शादी करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले को लेकर थाने में काफी देर तक हलचल रही और कुछ संगठनों के कार्यकर्ता भी पहुंचे।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि करीब छह वर्ष पहले युवक ने अपना नाम सोनू बताकर उससे दोस्ती की और बाद में शादी कर ली। महिला का कहना है कि शादी के बाद वह करीब एक वर्ष तक युवक के परिवार के साथ पंडरी स्थित घर में रही। इस दौरान उसने एक बेटे को जन्म दिया। बाद में युवक हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल चला गया और एक वर्ष से अधिक समय तक जेल में रहा।

महिला का आरोप है कि जेल से रिहा होने के बाद युवक ने उसे उसके बेटे से मिलने नहीं दिया। इसी शिकायत को लेकर वह पंडरी थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की।

वहीं, युवक के परिजनों का कहना है कि उन्होंने महिला को परिवार का सदस्य मानकर अपने साथ रखा था। उनका दावा है कि युवक के जेल जाने के बाद महिला ने स्वयं आधार केंद्र जाकर अपना नाम बदलवाया था।

मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता पंडरी थाने पहुंचे और महिला की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

पंडरी थाना पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share
पढ़ें   CG के रायगढ़ में आरक्षक से गाली-गलौज: तलवार लहराकर की धक्का-मुक्की, जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

 

 

 

You Missed