6 Nov 2026, Fri
Breaking

CG कैबिनेट की अहम बैठक कल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 5 अगस्त को होगी मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों की उम्मीद

रायपुर, 04 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 5 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।

बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा विकास कार्यों, प्रशासनिक निर्णयों, नई योजनाओं और जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भी मंत्रिपरिषद की मुहर लग सकती है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किए गए एजेंडे पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक के बाद लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से साझा की जाएगी।

राज्य की इस कैबिनेट बैठक पर प्रशासनिक महकमे के साथ-साथ आम जनता और राजनीतिक हलकों की भी नजर रहेगी, क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Share
पढ़ें   विधानसभा में उठा वीरता पुरस्कार का मुद्दा: छत्तीसगढ़ में जवानों को 20 लाख एकमुश्त, जीवनभर 20 हजार मासिक भत्ता

 

 

 

 

 

You Missed