21 Sep 2026, Mon
Breaking

CG में छात्रा से छेड़छाड़ : पार्लर में सीख रही छात्रा से छेड़छाड़, पीछा कर करता रहा परेशान… आरोपी अय्यूब चौहान गिरफ्तार

बलौदाबाजार, 07 अगस्त 2026

ब्यूटी पार्लर में प्रशिक्षण ले रही 19 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ और लगातार पीछा कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी अय्यूब चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75 और 78 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता शहर के एक ब्यूटी एंड सैलून में कोर्स कर रही थी। आरोपी अय्यूब चौहान, जो खुद को पार्लर संचालिका का रिश्तेदार बताकर वहां आता-जाता था, ने 26 जून 2026 की रात करीब 10 बजे छात्रा के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। घटना के बाद भी आरोपी नहीं रुका। वह लगातार युवती का पीछा करता रहा और रास्ते में उसे परेशान कर मानसिक दबाव बनाता रहा।

पीड़िता की शिकायत मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 665/2026 दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने युवती का विस्तृत बयान दर्ज किया और घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अय्यूब चौहान (42 वर्ष), पिता याकूब चौहान, निवासी नेहरू चौक, बलौदाबाजार के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के निर्देश पर जिले में महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अपराधों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया।

Share
पढ़ें   CG नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना कल: कांग्रेस पर डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा तंज, बोले- 'कांग्रेसी, कल घोषित होने वाली हार के बहाने ढूंढने में व्यस्त'

 

 

 

 

 

You Missed