11 Aug 2026, Tue
Breaking

नारायणपुर में तेंदुआ खाल तस्करी का भंडाफोड़ : बाइक से खाल ले जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिलें भी जब्त

नारायणपुर, 11 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तेंदुए की खाल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। धौड़ाई वन परिक्षेत्र में गश्त के दौरान वन अमले ने दो मोटरसाइकिलों पर सवार संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा।

गायतापारा सड़क के पास तीनों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनूराम कचलाम, पुनीत कुमार बघेल और जमधर पोटाई के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से पूर्ण वयस्क तेंदुए की खाल बरामद की गई। वन विभाग के मुताबिक खाल की लंबाई 184 सेंटीमीटर, सामने के पैरों के बीच की दूरी 125 सेंटीमीटर, पिछले पैरों के बीच की दूरी 118 सेंटीमीटर और पेट की चौड़ाई 55 सेंटीमीटर है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।

 

 

वन विभाग ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नारायणपुर की अदालत में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वन अधिकारियों ने कहा कि वन्यजीवों की तस्करी रोकने और तस्करों के नेटवर्क पर शिकंजा कसने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share
पढ़ें   तेज बारिश और गर्जना के बीच शान से निकला कौमुदी पथ संचलन, बारिश को चुनौती देकर कदमताल करते रहे स्वयंसेवक, गूंजता रहा “जय श्री राम”

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed