12 Aug 2026, Wed

23 बाइकर्स के साथ बस्तर जा रही थी मुंबई की रिद्धि: धमतरी की मरकाटोला घाटी में ट्रेलर से भिड़ी बाइक, इलाज के दौरान मौत

धमतरी, 12 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई की 24 वर्षीय महिला बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत हो गई। हादसा धमतरी से लगे मरकाटोला घाटी के पास हुआ। रिद्धि मुंबई से आए 23 बाइकर्स के दल के साथ बस्तर की ओर जा रही थीं।

जानकारी के मुताबिक, मरकाटोला के पास रिद्धि की बाइक एक ट्रेलर की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद साथी बाइकर्स और स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें धमतरी रेफर किया गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

धमतरी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने रिद्धि को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

 

 

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों और मुंबई से संपर्क के बाद अब शव को मुंबई भेजने की तैयारी की जा रही है।

मुंबई से बस्तर जा रहा था बाइकर्स का दल

डीएसपी भानुप्रताप चंद्राकर के मुताबिक, रिद्धि ठक्कर बाइक राइडिंग के लिए मुंबई से धमतरी होते हुए बस्तर क्षेत्र की ओर जा रही थीं। मरकाटोला के पास उनकी बाइक ट्रेलर की चपेट में आ गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

साथी बाइकर्स ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद साथी बाइकर्स ने रिद्धि को संभाला और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर महापौर रामू रोहरा भी अस्पताल पहुंचे और साथी महिला बाइकर्स से घटना की जानकारी ली।

पढ़ें   राजधानी रायपुर में शुरू हुई तेज बारिश: रानीदहरा वाटरफॉल में बहे युवक का शव 24 घंटे बाद मिला, मौसम विभाग ने 18 जिलों में जारी किया यलो अलर्ट

बताया गया कि हादसे की सूचना रायपुर से भी मिली थी। बाद में मुंबई से भी मदद के लिए संपर्क किया गया। महापौर ने आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

हादसे के बाद रिद्धि के साथ बस्तर जा रहे साथी बाइकर्स में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *