27 Sep 2026, Sun

सुबह देश-राज्यों से बड़ी खबरें: मानसून सत्र का आखिरी दिन, संसद में हंगामे के आसार; केरल का नाम बदलने को मंजूरी, MP-UP में भारी बारिश का अलर्ट

सुबह देश-राज्यों से बड़ी खबरें

नई दिल्ली, 13 अगस्त 2026 गुरुवार

1. संसद का मानसून सत्र आज खत्म: आखिरी दिन भी विपक्ष के हंगामे के आसार हैं। जंतर-मंतर प्रदर्शन के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह जवाब दे सकते हैं। केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि विपक्ष चाहे तो सत्र बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है।

2. शोरगुल में सिमटा मानसून सत्र: संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी रहने के आसार हैं। लगातार हंगामे के कारण कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा प्रभावित हुई।

3. केरल अब कहलाएगा ‘केरलम’: राज्य का नाम बदलने से जुड़ा प्रस्ताव संसद के दोनों सदनों से मंजूर हो गया है। प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया।

4. रेलवे में दलालों पर बड़ी कार्रवाई: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पिछले साढ़े तीन साल में रेलवे से जुड़े मामलों में 13,580 दलालों और 65 रेलकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।

5. जस्टिस वर्मा कैश कांड में आरोप साबित: जांच समिति ने जस्टिस वर्मा पर लगे आरोपों को सही पाया है। समिति के मुताबिक सबूतों से छेड़छाड़ की गई और नोटों से भरी बोरी कहां से आई, इसका संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

6. NEET पेपर लीक मामले में सुनवाई: 13 आरोपियों के खिलाफ राउज एवेन्यू फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलेगा। आज से आरोप तय करने को लेकर दलीलें शुरू होने की संभावना है।

7. PM मोदी की कैबिनेट बैठक संभव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे मंत्रिपरिषद के साथ बैठक कर सकते हैं। बैठक में मानसून सत्र की प्रगति और लंबित विधेयकों को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा संभव है।

पढ़ें   ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 5 दिन में तोड़ा 10 साल पुराना ग्लोबल रिकॉर्ड : वर्ल्डवाइड कमाई 362.75 करोड़ रुपये; बाजीराव मस्तानी समेत कई ब्लॉकबस्टर्स पीछे<br><br>

8. कावेरी जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट आज तमिलनाडु की याचिका पर सुनवाई करेगा। तमिलनाडु ने कर्नाटक को उसके हिस्से का कावेरी जल तुरंत छोड़ने का निर्देश देने की मांग की है।

9. वायुसेना की बढ़ेगी ताकत: 60 एमटीए विमानों की खरीद के लिए करीब एक लाख करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया गया है। टाटा समेत कई बड़ी कंपनियां इस दौड़ में शामिल हैं।

10. जंतर-मंतर प्रदर्शन का दूसरा सीजन जल्द: अभिजीत दीपके ने कहा कि जंतर-मंतर सीजन-2 जल्द आएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में बैठक के लिए हॉल नहीं मिला और BJP पर धमकी देने का आरोप लगाया।

11. राहुल गांधी पर कंगना रनौत का हमला: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दुनिया सोच रही होगी कि यह किस तरह का इंसान है और उन पर शर्म नहीं बचने की बात कही।

12. राम मंदिर ट्रस्ट में नए CEO की तलाश: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO पद की दौड़ में तीन पूर्व नौकरशाह आगे बताए जा रहे हैं। 16 फाइनलिस्ट में से अंतिम रूप से तीन नाम चुने जाने हैं।

13. लेह में भूकंप के तेज झटके: लद्दाख के लेह में गुरुवार सुबह भूकंप आया। इसकी तीव्रता 5.5 दर्ज की गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक झटके काफी तेज महसूस किए गए।

14. इमरान खान की मौत का दावा झूठा: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की खबर को लेकर नया दावा सामने आया है। पाकिस्तानी पत्रकार अपने बयान से पलट गया। PTI ने कहा कि मुलाकात की अनुमति नहीं मिली तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।

पढ़ें   भारत की अंतरिक्ष में ऐतिहासिक छलांग: इसरो ने स्पेस डॉकिंग कर रचा इतिहास, विश्व के टॉप-4 देशों में शामिल हुआ भारत, CM विष्णुदेव साय ने इसरो की पूरी टीम और देशवासियों कों दी बधाई

15. होर्मुज पर ट्रंप के दावे को ईरान ने नकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘होर्मुज पर पूरा कंट्रोल’ वाले दावे को ईरान ने खारिज कर दिया। ईरान ने कहा कि जलमार्ग अभी भी बंद है और शर्तें पूरी होने के बाद ही इसे खोला जाएगा।

16. MP-UP समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट: मध्यप्रदेश में अगले चार दिनों तक तेज बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश के 48 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण 204 सड़कें बंद हैं।

Share