28 Sep 2026, Mon
Breaking

राजनांदगांव में ED की बड़ी कार्रवाई: तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, नाहटा ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठान भी जांच के दायरे में

 

राजनांदगांव, 13 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर से लगे तीन अलग-अलग ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई गुरुवार सुबह करीब 6 बजे से शुरू हुई।

जानकारी के मुताबिक, भोपाल और रायपुर से पहुंची ED की अलग-अलग टीमों ने तीन स्थानों पर दबिश दी है। इनमें भंसाली किराए भंडार और सत्यम विहार स्थित नाहटा ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठान भी शामिल बताए जा रहे हैं।

छापेमारी के दौरान ED की टीमें दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन और अन्य कारोबारी रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं। अधिकारियों की ओर से परिसरों में मौजूद दस्तावेजों और रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।

कार्रवाई को देखते हुए सभी संबंधित परिसरों के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल तीनों ठिकानों पर ED की जांच जारी है।

हालांकि, ED की यह कार्रवाई किस मामले या जांच से जुड़ी है, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल ED की टीमें दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच में जुटी हैं और पूरे मामले पर सभी की नजर बनी हुई है।

Share
पढ़ें   रायपुर में सूटकेस में युवक की लाश मिलने से सनसनी : ‘हब्बू भाई’ नाम से खुला अहम सुराग, गला रेतकर हत्या की आशंका, CCTV में कैद हुई संदिग्ध कार, जांच में जुटी पुलिस