13 Aug 2026, Thu
Breaking

‘56 इंच का छोटा बंदर’ बयान पर सियासत गरमाई: अरुण साव बोले- भूपेश बघेल की भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

रायपुर, 13 अगस्त 2026

हरेली तिहार के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए बयान को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा गई है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बघेल के बयान को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

अरुण साव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने भूपेश बघेल और कांग्रेस पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाते हुए झारखंड में छात्रों के साथ कथित बर्बरता के मुद्दे पर भी सवाल उठाए।

साव ने कहा कि जिन छात्रों की राह में फूल बिछाए जाने चाहिए, वहां कांटे बिछाए जा रहे हैं। कांग्रेस को इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में भ्रम और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है।

 

 

‘56 इंच का छोटा बंदर’ बयान पर विवाद

दरअसल, हरेली तिहार के दौरान भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर चल रहे ‘56 इंच का छोटा बंदर, बाल नरेंद्र’ पोस्ट का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि जिस छवि को बनाने में काफी मेहनत की गई थी, उसे बच्चों ने एक मिनट में धो दिया। इस बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई।

ED कार्रवाई पर कांग्रेस को घेरा

ED की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के विरोध पर भी अरुण साव ने निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि ED की जांच में 3,000 करोड़ रुपये से अधिक के भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। साव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जिस मजबूती से विरोध कर रही है, उससे लगता है कि पार्टी घोटाले के आरोपियों के साथ खड़ी है।

पढ़ें   CM विष्णुदेव साय ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत 10 डी-स्लज वाहनों को दिखाई हरी झंडी:सरपंच और सचिवों को डी-स्लज वाहनों की सौंपी चाबी, बोले - "छत्तीसगढ़ ओडीएफ प्लस राज्य बनने की ओर अग्रसर, स्वच्छता के प्रति जनमानस में बढ़ी चेतना"

उन्होंने कांग्रेस नेताओं की कथित धमकियों पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस भ्रष्टाचारियों और अपराधियों के साथ खड़ी दिखाई दे रही है।

स्काईवॉक को लेकर भी हमला

रायपुर के अधूरे स्काईवॉक को लेकर अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इसकी दुर्दशा के लिए पिछली कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पांच साल तक काम को अटकाए रखा।

साव ने कहा कि सरकार स्काईवॉक को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। पुराना और लंबे समय से बंद पड़ा काम होने के कारण इसे पूरा करने में समय लग रहा है, लेकिन सरकार इसे जल्द आगे बढ़ाएगी।

निर्दोष आदिवासियों की रिहाई पर समीक्षा

नक्सलवाद के खात्मे के बाद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई की कांग्रेस की मांग पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार संबंधित मामलों की समीक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो वादा किया है, उसे पूरा किया जाएगा और मामलों की जांच के बाद जल्द निर्णय लिया जाएगा।

सड़क और भवन निर्माण पर भी बोले साव

लोक निर्माण विभाग के कामों को लेकर अरुण साव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समय पर और गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा कराना है। बारिश के दौरान टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी और बारिश समाप्त होने के बाद सड़क निर्माण, मरम्मत तथा भवन निर्माण के कार्यों में तेजी लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में राज्य सरकार ने सड़क विकास पर लगातार काम किया है और आने वाले समय में निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को और गति दी जाएगी।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed