14 Aug 2026, Fri
Breaking

हरियाली तीज महोत्सव में दिखी नामदेव समाज की महिलाओं की एकजुटता, रायपुर में भव्य आयोजन के जरिए दिया सामाजिक एकता और महिला सशक्तिकरण का संदेश

रायपुर, 14 अगस्त 2026

नामदेव समाज विकास परिषद जिला शाखा के महिला प्रकोष्ठ की ओर से 13 अगस्त को वृंदावन हॉल में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रायपुर के साथ बेमेतरा, महासमुंद और कोरबा से पहुंची समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं की बड़ी सहभागिता और आपसी एकजुटता ने आयोजन को खास बना दिया।

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण और संत नामदेव महाराज की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने गायन, भजन, शेरो-शायरी सहित कई प्रस्तुतियां दीं। हरियाली तीज और सावन की परंपराओं को जीवंत करते हुए तीज क्वीन और सावन क्वीन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

सावन क्वीन का प्रथम पुरस्कार डॉ. श्वेता नामदेव ने जीता, जबकि तीज क्वीन का प्रथम स्थान डॉ. श्यामली नामदेव ने हासिल किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शामिल महिलाओं का हल्दी-कुमकुम और बैच लगाकर स्वागत किया गया। आयोजन के समापन पर सभी महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट भी प्रदान किया गया।

जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती लता नामदेव ने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पिछले दो महीने से तैयारियां की जा रही थीं। उनका उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक सूत्र में जोड़ना था, जिसमें सभी के सहयोग से सफलता मिली। उन्होंने कहा कि भविष्य में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की नामदेव समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा।

लता नामदेव ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाली कार्यकारिणी की सभी सदस्यों और समाज की महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी बहनों के सहयोग और एकता ने इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया। उन्होंने भविष्य में इससे भी बड़े और बेहतर आयोजन करने का संकल्प व्यक्त किया।

Share
पढ़ें   युवक ने खुद को हिंदू बताकर रचाई शादी, फिर धर्म परिवर्तन और गोमांस खाने का दबाव, पति समेत तीन गिरफ्तार

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed