29 Oct 2026, Thu
Breaking

अंतागढ़ SSB कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत; आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस

कांकेर, 14 सितम्बर 2026

कांकेर जिले के अंतागढ़ के पास कुहचे गांव स्थित SSB कैंप में सोमवार को एक जवान ने सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। पुलिस और SSB के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

मृतक जवान की पहचान आनंद प्रकाश तिवारी के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और कुहचे स्थित SSB कैंप में हवलदार के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों के चलते उसने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

फॉरेंसिक टीम करेगी जांच

घटना की सूचना मिलते ही कैंप के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा गया है।

फिलहाल जवान ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वजह और अन्य जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Share
पढ़ें   रायपुर में RERA का शिकंजा: बिना पंजीयन प्लॉट बेचने पर महागणपति डेव्हलपर्स पर 8 लाख का जुर्माना, प्रोजेक्ट रजिस्टर कराने के निर्देश

 

 

 

 

 

You Missed