18 Sep 2026, Fri
Breaking

CG में तालाब में डूबीं 3 सहेलियां: स्कूल नहीं गई थीं, नहाने पहुंचीं; किनारे मिले कपड़े-चप्पल, किसान परिवारों में पसरा मातम

कोरबा, 18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत हो गई। घटना पाली थाना क्षेत्र के नुनेरा गांव की है। तीनों बच्चियां गुरुवार को स्कूल नहीं गई थीं और दोपहर में तालाब में नहाने पहुंची थीं। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान तालाब के किनारे बच्चियों के कपड़े और चप्पलें मिलीं। इसी बीच एक बच्ची का शव पानी में तैरता दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। इसके बाद तालाब में तलाशी अभियान चलाकर दोनों अन्य बच्चियों के शव भी बरामद किए गए।

मृत बच्चियों की पहचान इंदु अगरिया (7), राखी (8) और साधना (8) के रूप में हुई है। तीनों नुनेरा गांव की रहने वाली थीं और कक्षा पहली में पढ़ती थीं। उनके पिता किसान परिवार से हैं।

शाम को घर नहीं लौटीं तो शुरू हुई तलाश

बताया गया कि गुरुवार को बच्चियों के परिजन काम पर गए थे। इसी दौरान तीनों स्कूल जाने के बजाय तालाब में नहाने चली गईं। शाम को परिजन घर लौटे तो बच्चियां वहां नहीं मिलीं। इसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू की गई।

एक ग्रामीण तालाब की ओर पहुंचा तो मेड़ पर तीनों के कपड़े और चप्पलें दिखाई दीं। पानी में इंदु का शव तैरता मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और ग्रामीणों ने तालाब में तलाश शुरू की, जिसके बाद राखी और साधना के शव भी बरामद कर लिए गए।

पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह में होंगे शामिल, अपेक्स बैंक की नवीन शाखा फरसाबहार का करेंगे वर्चुअल शुभारंभ सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल...

एक को बचाने के प्रयास में बाकी दोनों भी डूबीं?

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि नहाने के दौरान पहले एक बच्ची गहरे पानी में चली गई होगी। उसे बचाने के प्रयास में बाकी दोनों भी पानी में उतर गईं और तीनों डूब गईं। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

पाली थाना प्रभारी मनोज कौशिक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। तालाब से एक बच्ची का शव बरामद होने के बाद अन्य दोनों की तलाश की गई और उनके शव भी मिल गए। पुलिस ने

तीनों शवों का पंचनामा कर घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और किसान परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed