9 Oct 2026, Fri
Breaking

CM TODAY SCHEDULE: साइबर जागृति, सेवा संकल्प और करमा तिहार में शामिल होंगे विष्णु देव साय, जानिए पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल…

रायपुर, 9 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शुक्रवार को रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम को साइबर जागृति अभियान एवं ट्रैफिक हैकाथॉन 2026 के अभिनंदन समारोह, सेवा संकल्प कॉन्क्लेव और करमा तिहार-2026 कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से होगी। इसके बाद वे टाटीबंध स्थित सिंघानिया सरोवर पोर्टिको और सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • शाम 3:45 बजे: मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान।
  • शाम 4:00 बजे: पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर आगमन।
  • शाम 4:00 से 5:30 बजे तक: साइबर जागृति अभियान एवं ट्रैफिक हैकाथॉन 2026 के अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।
  • शाम 5:30 बजे: ऑडिटोरियम से प्रस्थान।
  • शाम 5:45 बजे: टाटीबंध स्थित सिंघानिया सरोवर पोर्टिको पहुंचेंगे।
  • शाम 5:45 से 6:45 बजे तक: सेवा संकल्प कॉन्क्लेव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • शाम 6:45 बजे: सिंघानिया सरोवर पोर्टिको से प्रस्थान।
  • शाम 7:10 बजे: सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर आगमन।
  • शाम 7:15 से रात 9:00 बजे तक: करमा तिहार-2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • रात 9:00 बजे: इंडोर स्टेडियम से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान।
  • रात 9:10 बजे: मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर आगमन एवं आरक्षित कार्यक्रम।

मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाम से रात तक रायपुर में तीन अलग-अलग आयोजनों में उनकी भागीदारी रहेगी।

Share
पढ़ें   कवर्धा में साइबर शरारती गिरफ्तार: सतनामी समाज पर भड़काऊ पोस्ट और महिला की इंस्टा आईडी हैक करने वाला आरोपी नागपुर से दबोचा गया, पुलिस ने निकाला जुलूस

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed