बाहरी राज्यों में फंसे मजदूरों/श्रमिकों की वापसी के लिए नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त सहयोग के लिए प्रभारी अधिकारियों की भी नियुक्ति

Uncategorized

कन्हैया तिवारी की रिपोर्ट

गरियाबन्द 30 अप्रैल 2020

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्याम धावड़े ने रोजगार की तलाश में जिले से बाहर गये व्यक्तियों/श्रमिकों की वापस अपने जिले में आने की संभावना को देखते हुए शासन के निर्देशानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार लंगेह (आई.ए.एस) को जिला स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। लंगेह का मोबाईल नम्बर 8130736483 है। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र के लिए संबंधित नगर पालिका/नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा सहायक श्रम पदाधिकारी डी.एन. पात्र को समस्त गरियाबंद जिला हेतु सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी धावड़े ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी के सहयोग हेतु 31 प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति कर कार्य क्षेत्र से संबंधित राज्य का दायित्व सौपा है। जिसमें सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एस.एल कुर्रे मोबाईल नम्बर 9424280608 को तेलंगाना राज्य, उप संचालक जिला योजना एवं सांख्यिकी  एस.के. बंजारे मोबाईल नम्बर 9826132162 को आंध्रप्रदेश, कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पी.के वर्मा मोबाईल नम्बर 9425520193 को महाराष्ट्र, कार्यपालन अभियंता पीएचई प्रमोद कतलम मोबाईल नम्बर 9406118855 को दिल्ली, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जगरानी एक्का मोबाईल नम्बर 9827152457 को केरल, जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल तांडेय मोबाईल नम्बर 9424236744 को गोवा, डीएमसी  श्याम चन्द्राकर मोबइल नम्बर 9009200043 को कर्नाटक, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एम.आर. चाटव मोबाईल नम्बर 9826642668 को मध्यप्रदेश, उप संचालक समाज कल्याण नरेन्द्र देवांगन मोबाईल नम्बर 9131511521 को तमिलनाडु, जिला रोजगार अधिकारी के.एन. साहू मोबाईल नम्बर 9329085440 को उत्तरप्रदेश, सहायक खनिज अधिकारी फागू लाल नागेश मोबाईल नम्बर 9399866620 को ओड़िशा, उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप मोबाईल नम्बर 9753092888 को गुजरात, सहायक संचालक रेशम सुरेन्द्र कोल्हेकर मोबाईल नम्बर 9300719567 को झारखण्ड, सहायक संचालक उद्यान एस.एस. दीवान मोबाईल नम्बर 9575257715 को बिहार, सहायक संचालक मत्स्य मधु खाखा मोबाईल नम्बर 9827739465 को राजस्थान, हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग एस.के. सिंग मोबाईल नम्बर 9826755444 को अरूणाचल प्रदेश, उप संचालक पशु चिकित्सा डी. ध्रुव मोबाईल नम्बर 9424220902 का असम, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिकी जी.एस. चन्द्राकर मोबाईल नम्बर 9754483255 को हरियाणा, अनुविभागीय अधिकारी सेतु निर्माण इंद्राज सिंह मोबाईल नम्बर 7898909128 को हिमालच प्रदेश, प्रभारी कार्यपालन अधिकारी अंत्यावसायी भारतेन्दू देवांगन को जम्मू कशमीर, उप अभियंता लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिकी आशुतोष खरे मोबाईल नम्बर 9827403360 को मणीपुर, सहायक अभियंता क्रेडा इंदुभूषण साहू मोबाईल नम्बर 9907477333 को मेघालय, जिला खेल अधिकारी दीनु प्रसाद पटेल मोबाईल नम्बर 9165048645 को मिजोरम, साक्षर भारत अभियान के लाला राम देवांगन मोबाईल नम्बर 9977737007 को नागालैण्ड, उप अभियंता प्रभानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना रविशंकर देवांगन को पंजाब, जिला बाल संरक्षण अधिकारी अनिल द्विवेदी मोबाईल नम्बर 8878434664 को सिक्किम वरिष्ठ कृषि अधिकारी टी.डी. वैष्णव मोबाईल नम्बर 9893345068 को त्रिपुरा, सहायक मत्स्य अधिकारी आर.एस. साहू मोबाईल नम्बर 9754154800 को उत्तराखण्ड, वरिष्ठ उद्यान अधिकारी टी.आर. साहू मोबाइल नम्बर 8435213535 को पश्चिम बंगाल, उप अभियंता लोक निर्माण एस.के. साहू मोबाईल नम्बर 9826151761 को अंडमान निकोबार, चंडीगढ़, दादर एवं नगर हवेली तथा सहायक अभियंता प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना आर.के. रिछारिया मो नं. 7354630000 को दमन एवं दीव, लक्ष्यदीव, पांडुचेरी हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार उक्त प्रभारी अधिकारी संबंधित राज्य में प्रवासी श्रमिकों एवं संबंधित राज्य के स्थानीय पदाधिकारी से संपर्क स्थापित करते हुए निर्देशानुसार कार्यवाही करेंगे और निर्धारित प्रपत्र में नोडल अधिकारी को नियमित प्रतिवेदन देंगे। आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

 

 

Share
पढ़ें   बड़ी ख़बर : इस जिले में फूटा कोरोना बम...एक ही दिन में 39 बच्चे पाए गए कोरोना संक्रमित...किया गया क्वारंटाइन