7 Mar 2026, Sat

BREAKING : हिंदू देवी देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी का मामला, बिलासपुर में गैरजमानती धारा के तहत FIR दर्ज़, फ़ेसबुक यूज़र ने की थी अनर्गल टिप्पणी

मीडिया24 डेस्क, बिलासपुर।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक महिला की आईडी से हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया है।


जानकारी के अनुसार बिलासपुर के रहवासी आकाश सरकार ने शिकायत की है कि बिलासपुर से माया राव नामक महिला अपनी आई डी से हिंदूओं के आराध्य भगवानों पर अश्लील, अशोभनीय व अमर्यादित लेख के जरिये गाली गलौज कर एक धर्म विशेष पर टिप्पणी कर रही थीं। जिससे नाराज़ होकर बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में धारा 295-क, 504 के तहत दर्ज करवाया गया है।
इस दौरान शहर के सिविल लाइन थाने में जाकर शहर के युवाओं ने मामला दर्ज कराया है। शहर के समीर शुक्ला, संतोष दुबे, ठाकुर राम सिंह, करण गोयल, करण सिंह, किशन सिंह ठाकुर, सचिन पाण्डेय, स्नेहिल दुबे, अभिनव उपाध्याय, विवेक उपाध्याय, मुकेश सिंह परिहार, आकाश गुप्ता, युवराज तोडकर, उत्कर्ष राव पवार, आशु सिंह राजपूत, शिवम अवस्थी, वैभव मिश्रा, अभिषेक शर्मा, विक्रांत तिवारी, रिंकू सिंह ठाकुर , राजा पाण्डेय समेत लोगों ने पुलिस के पास जाकर मामला दर्ज कराया है। सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

Share
पढ़ें   साहू समाज के जिलाध्यक्ष सुनील साहू ने आरक्षण को लेकर कहा - 'पिछड़ा वर्ग को आरक्षण के रूप में CM ने दिलाया उनका हक, राज्यपाल को अविलंब हस्ताक्षर करना चाहिए'